- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Garlic Bread Recipe:...
लाइफ स्टाइल
Garlic Bread Recipe: बिना ओवन के बनाये स्वादिष्ट गार्लिक ब्रेड
Sarita
28 April 2025 6:44 AM IST

x
Garlic Bread Recipe: हम आपको बताएंगे बिना ओवन के कढ़ाई में गार्लिक ब्रेड बनाने का तरीका. आइए जानें कैस|
सामग्री:
मैदा – 1 कप
चीनी – 1 टीस्पून
यीस्ट – 1 टीस्पून
नमक – स्वाद अनुसार
ओरिगैनो – 2 टेबलस्पून
गार्लिक पाउडर – 1 टीस्पून
चिली फ्लेक्स – 2 टेबलस्पून
मक्खन – 2 टेबलस्पून
कद्दूकस किया हुआ चीज – 1/2 कप
उबले हुए कॉर्न – 1/2 कप
तेल – 2 टेबलस्पून
विधि:
सबसे पहले एक चौथाई कप गुनगुने पानी में चीनी घोलकर उसमें यीस्ट डालकर 10-15 मिनट के लिए अलग रख दें, ताकि यीस्ट फूल जाए.
एक बड़े बाउल में मैदा लें, उसमें नमक, गार्लिक पाउडर और ओरिगैनो डालकर अच्छे से मिक्स करें. अब यीस्ट को मैदे में डालकर अच्छे से मिक्स करें और नरम आटा गूंथ लें.
आटे पर थोड़ा सा तेल लगाकर उसे 15 मिनट के लिए एक तरफ रख दें. 15 मिनट बाद आटा फूल जाएगा, फिर तेल से हाथ चिकने करके एक बार फिर से आटे को गूंथ लें.
अब आटे की लोई बनाकर उसे सूखे मैदे में लपेटते हुए गोल आकार में बेल लें. फिर एक साइड पर चीज और उबले हुए कॉर्न रखें. आटे के किनारे पर थोड़ा तेल लगाकर उसे मोड़ लें. इस पर ढेर सारा मक्खन ब्रश से लगाएं.
अब इस पर ओरिगैनो, चिली फ्लेक्स और गार्लिक पाउडर छिड़कें और हल्के से कट लगा दें.
गैस पर कढ़ाई रखें और उसमें नमक डालकर उसे गरम करें. फिर कढ़ाई में एक स्टैंड रखें और बेकिंग ट्रे पर तैयार Garlic Bread रखकर उसे कढ़ाई में 15 मिनट तक बेक होने दें. इसके बाद, ट्रे को बाहर निकालें और स्लाइस करके सर्व करें|
TagsGarlic Breadस्वादिष्टगार्लिकब्रेडGarlic Breaddeliciousgarlicbreadजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





