- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Gardening Tips: घर में...
लाइफ स्टाइल
Gardening Tips: घर में गमले रखने की जगह नहीं तो लगाएं ये पौधे, पानी में भी खिलते हैं
Sarita
25 April 2025 7:59 AM IST

x
Gardening Tips: आप कुछ पौधे पानी में भी उगा सकती हैं। पानी में उगे ये पौधे न केवल खूबसूरत नजर आते हैं, बल्कि घर में शुद्ध हवा का संचार भी करते हैं।
फ्लैट्स में लोगों के पास पेड़-पौधे लगाने के लिए जगह नहीं होती है। लेकिन कुछ ऐसे पौधे हैं, जिनको आप पानी में भी उगा सकती हैं। पौधों से हरा-भरा घर सुंदर लगता है। ये पौधे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं, लेकिन अगर आप भी उनमें से हैं, जिन्हें हरा-भरा घर पसंद तो है, मगर पौधे उगाने के लिए पर्याप्त जगह और सही मिट्टी मौजूद नहीं है तो परेशान न हों। आप कुछ पौधे पानी में भी उगा सकती हैं। पानी में उगे ये पौधे न केवल खूबसूरत नजर आते हैं, बल्कि घर में शुद्ध हवा का संचार भी करते हैं।
फिलोडेंड्रोन स्कैंडेंस
यह वायु शुद्ध करने वाला होम प्लांट है, जिसे इसके बड़े दिल के आकार के हरे पत्तों के कारण पसंद किया जाता है। आप इसे पानी में बेल के रूप में भी लगा सकती हैं, जो कि देखने में बेहद खूबसूरत लगता है। बस, आप इसे ऐसी जगह पर रखें, जहां सूरज की किरणें इसकी पत्तियों को छू पाएं। साथ ही इसे लगाते समय आपको पानी के लेवल पर भी ध्यान देना होगा, क्योंकि इसे कम पानी में ही उगाया जाता है।
पीस लिली
यह एक खूबसूरत फूल का पौधा है, जिसका इस्तेमाल घर और व्यावसायिक स्थानों की साज-सज्जा के लिए किया जाता है। वास्तु शास्त्र में भी पीस लिली को घर में शांति और सद्भाव लाने के लिए सुझाया गया है। पीस लिली को सही से उगने के लिए मिट्टी की आवश्यकता होती है, मगर यह पानी में भी आसानी से लग जाता है। आप इसे सुंदर से कांच के जार में लगा सकती हैं। यह पौधा पानी में लगा हो या मिट्टी में, दोनों ही रूपों में आकर्षक लगता है, मगर इस बात का ध्यान रखें कि पौधे को सही से धूप मिलें, वरना इसकी जड़ें सड़ भी सकती हैं।
मनी प्लांट
यह सबसे आम पौधा है, जो लगभग हर भारतीय घर में मिल जाता है। कांच के जार में भरे पानी में लगा खूबसूरत मनी प्लांट आपके लिविंग रूम, बेड रूम और घर के हर कोने की शोभा बढ़ा सकता है। मनी प्लांट मिट्टी और पानी, दोनों में अच्छी तरह उपज सकता है, लेकिन पानी में लगे मनी प्लांट की खूबसूरती देखते ही बनती है। जब आप पानी में मनी प्लांट लगाएं तो ध्यान दें कि तना पूरी तरह पानी में डूबा हो। साथ ही आप इसे ऐसी जगह रखें, जहां 2-3 घंटे धूप आती हो और समय पर उसका पानी बदलना बिल्कुल न भूलें।
बैंबू
इसे लकी बैंबू भी कहा जाता है, जो कि पानी में पनपने वाला एक सुंदर, लोकप्रिय और देखभाल में आसान इंडोर प्लांट है। यह पौधा जहां रखा होता है, उस जगह को खूबसूरती से निखार देता है। इसे पानी में उगाना सबसे आसान है, लेकिन बैंबू प्लांट फ्लोराइड और क्लोराइड जैसे रसायनों के प्रति बहुत संवेदनशील है। इसलिए अगर आप आरओ का पानी इसमें डालें तो अच्छा है। आप बैंबू प्लांट को खिड़की के पास रखें, जहां इसे पर्याप्त धूप मिले। वहीं समय-समय पर इसकी छंटाई भी करती रहें।
अपनी आकर्षक और खूबसूरत लंबी-लंबी पत्तियां से पहचाना जाने वाला यह प्लांट आपके घर की हवा को फिल्टर कर अस्वास्थ्यकर प्रदूषक को दूर करता है। स्नेक प्लांट लगाने के लिए आपको किसी बीज या नए पौधे की जरूरत नहीं होती, बल्कि जरूरत होती है इस पौधे की बस एक पत्ती की। इसकी एक पत्ती को आप पानी से भरे जार में लगा दें और जार के पानी को हफ्ते में एक बार जरूर बदलें। कुछ दिन में यह बढ़ने लगेगा और फिर यह आपके घर की शोभा बढ़ाएगा।
TagsGardeningगमलेजगहपौधेपानी Gardeningpotsspaceplantswaterजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





