लाइफ स्टाइल

Ganesh Visarjan 2025:विसर्जन के अवसर पर बप्पा को चढ़ाएं ये खास लड्डू

Sarita
4 Sept 2025 9:04 AM IST
Ganesh Visarjan 2025:विसर्जन के अवसर पर बप्पा को चढ़ाएं ये खास लड्डू
x
Ganesh Visarjan 2025: घी की खुशबू, भुने बेसन और इलायची की खुशबू इन लड्डुओं को और भी खास बना देती है। बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी इन्हें पसंद करते हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप घर पर ही शुद्ध सामग्री से स्वादिष्ट और मुलायम बेसन के लड्डू बना सकते हैं। तो इस बार गणपति बप्पा के पसंदीदा लड्डू अपने हाथों से बनाकर उन्हें भोग लगाएँ और प्रसाद के रूप में सबको खिलाएँ।
बेसन का लड्डू बनाने का सामान:
बेसन – 2 कप
देशी घी – 1 कप
पिसी चीनी – 1 कप
इलायची पाउडर – ½ छोटा चम्मच
कटे हुए ड्राई फ्रूट्स – 2-3 बड़े चम्मच (बादाम, काजू, पिस्ता)
लड्डू बनाने की विधि:
बेसन का लड्डू बनाने बनने के लिए एक भारी तले की कढ़ाही में घी गरम करें। इसके बाद जब घी पिघल जाए, तब उसमें बेसन डालें और मध्यम आंच पर लगातार चलाते हुए भूनें।
इस बेसन को भूनने के बाद जब बेसन का रंग हल्का सुनहरा और खुशबूदार होने लगे, तब समझिए कि यह अच्छे से
भुन गया है। इसमें लगभग 15–20 मिनट लग सकते हैं। इसमें से कुछ समय बाद खुशबू आने लगेगी।
अब इसे गैस बंद करके साइड में रख लें। जब ये थोड़ा ठंडा हो जाए तो अब पिसी हुई चीनी और इलायची पाउडर को भुने हुए बेसन में मिलाएं। साथ ही कटे हुए ड्राई फ्रूट्स भी डालें।
अब इस मिश्रण से थोड़ी-थोड़ी मात्रा लेकर हाथों से गोल लड्डू बना लें। अगर मिश्रण सूखा लगे तो थोड़ा घी और मिला सकती हैं। बप्पा की विदाई में आप इसका भोग लगा सकती हैं और प्रसाद में बांट सकती हैं।
Next Story