लाइफ स्टाइल

Ganesh Chaturthi 2024 : मोदक के साथ गणपति जी को लगाए बादाम की खीर का भोग

Bharti Sahu 2
4 Sep 2024 6:41 AM GMT
Ganesh Chaturthi 2024 : मोदक के साथ गणपति जी को लगाए बादाम की खीर का भोग
x
Ganesh Chaturthi 2024 : 10 दिनों तक चलने वाला यह महोत्सव इस साल 7 सितंबर 2024 से शुरू हो रहा है। इस बार यह पर्व 17 सितंबर 2024 को अनंत चतुर्दशी तक चलेगा। इन 10 दिनों में गणपति जी को तरह-तरह के भोग लगाए जाते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए बादाम खीर की रेसिपी लेकर आए है। जैसे बप्पा को मोदक पसंद है वैसे ही बादाम की खीर भी उनको बेहद पसंद है। तो चलिए जानते है बादाम की खीर बनाने की रेसिपी के बारे में|
बादाम की खीर के लिए आवश्यक सामग्री
बादाम - 2 कप
दूध - 2 लीटर
केसर - 3 चम्मच
देसी घी - 2 चम्मच
इलायची पाउडर - 2 चम्मच
चीनी - जरुरत अनुसार
बादाम की खीर बनाने की विधि
- सबसे पहले आप किसी बाउल में बादाम डालें।
- फिर इन बादामों के ऊपर गर्म पानी डालें।
- बादाम को गर्म पानी में कम से कम 15 मिनट के लिए भिगोए रहने दें।
- इसके बाद छननी की मदद से बादाम निकालें और उनके ऊपर ठंडा पानी डाल दें।
- बादाम को मिक्सर में डालकर ब्लैंड कर लें।
- ब्लैंड किए हुए बादामों से पेस्ट
तैयार कर लें।
- इसके बाद एक बर्तन में पेस्ट डालकर भून लें।
- जब तक बादाम का रंग हल्का ब्राउन न हो जाए उसे तबतक अच्छे से भून लें।
- जैसे पेस्ट अच्छे से भून जाए तो उसमें दूध डालें।
- दूध डालने के बाद गैस को खीर में इलायची पाउडर, चीनी और केसर डालें।
- 10-15 मिनट तक पकाएं और फिर गैस बंद कर दें।
- आपकी खीर बनकर तैयार है। ठंडी करके गणेश जी को भोग लगाएं।
Next Story