- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Gajar Tamatar Soup...

x
Gajar Tamatar Soup : अगर आप भी सूप पीने के शौकीन हैं और घर पर अलग-अलग तरह के सूप को ट्राई करते रहते हैं तो गाजर टमाटर सूप को बना सकते हैं. इस आर्टिकल में आप गाजर टमाटर सूप बनाने के बारे में जान सकते हैं. इस सूप को बनाना बहुत आसान है. इसका स्वाद आपको जरूर पसंद आएगा और आप इसे हर बार बनाएंगे|
गाजर टमाटर सूप बनाने के लिए सामग्री :
गाजर- 2
टमाटर- 2
अदरक- 1 छोटा टुकड़ा
लहसुन- 3-4 कलियां
पानी- 3-4 कप
तेल या बटर- 1 बड़ा चम्मच
नमक- स्वादानुसार
काली मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
धनिया पत्ती- 2 बड़े चम्मच बारीक कटी हुई
गाजर टमाटर का सूप कैसे तैयार करें?
गाजर टमाटर सूप बनाने के लिए सबसे पहले आप गाजर और टमाटर को अच्छे से धो लें. गाजर और टमाटर को छोटे टुकड़ों में काट लें.
अब एक बड़े बर्तन में गाजर और टमाटर को डाल दें. इसमें लहसुन और अदरक को डाल दें. पानी डालकर गाजर और टमाटर को पका लें.
जब टमाटर और गाजर सॉफ्ट हो जाए तब आप इसे उतार लें और ठंडा होने दें. इसके बाद मिक्सी जार में डालकर बारीक पीस लें.
पैन को गर्म करें. इसमें आप बटर को डाल दें. बटर जब पिघल जाए तब आप गाजर और टमाटर के घोल को डालकर थोड़ी देर पका लें. इसके बाद इसमें स्वादानुसार नमक और काली मिर्च का पाउडर डाल दें. सूप अगर ज्यादा गाढ़ा है तो थोड़ा पानी डाल दें.
सूप में उबाल आ जाने पर गैस बंद कर दें. ऊपर से धनिया पत्ती और क्रीम डालकर सजाएं. इस तरह से आप गाजर टमाटर का सूप तैयार कर सकते हैं|
TagsGajar TamatarSoupगाजर टमाटरसूपGajar Tomato Soup जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





