लाइफ स्टाइल

सेहत के साथ चहरे को खूबसूरत भी बनाते है फ्रूट्स

Kajal Dubey
20 July 2023 3:26 PM GMT
सेहत के साथ चहरे को खूबसूरत भी बनाते है फ्रूट्स
x
बनाना मास्क
बनाना मास्क आपकी चेहरे की चमक के साथ उसकी सॉफ्टनेस भी वापस लाएगा। बनाना को दो तरीके सक आफ लगा सकते हैं। पहला आप किले के छिलके को पीस लें और इसमें मुलतानी मिट्टी और नींबू का रस मिला कर पेस्ट बना लें। अबस इसे चेरहे पर लगा लें।सूख जाए तो पानी से धो लें। दूसरे तरीके से आप बनाना को नींबू के रस में मिला कर मैश कर लें और इसे चेहरे पर लगा लें।
ऑरेंज मास्क
ऑरेंज मास्क बनाने के लिए आप ऑरेंज के रस को किसी भी फेस पैक के साथ मिक्स कर लें। फिर इसे चेहरे पर लगा दें और जब ये सूख जाएं तो सादे पानी से धो लें। चाहे तो आप संतरे को लेकर चेहरे पर मल भी सकती हैं। ऐसा करने से आपको ज्यादा अच्छा इफेक्ट मिलेगा। कोशिश करें कि संतरे को चेहरे पर लगाने से पहले उसे फ्रीज में रख कर ठंडा कर लें।
वाटरमेलन मास्क
वाटरमेलन मास्क बनाने के लाए आप इसमें से बीज निकाल लें और उसे मैश कर लें। अब इसमें नींबू निचोड़ लें। अब एक कॉटन की मदद से अपने चेहरे और हाथ पैरों पर इसे लगाएं। जब ये सूख जाएं तो दूसरा फिर तीसरा कोट लगाएं। अंत में कॉटन को इसके जूस में डुबो कर आंखों पर रख कर आरम करें। सूखने पर सादे पानी से धो लें।
कुकंबर मास्क
ये ऐसा मास्क है जो गर्मियों में जरूर प्रयोग करना चाहिए। खीरे का रस निकाल कर उसे कई दफा अपने चेहरे पर लगाएं। चाहे तो इसमें नींबू भी मिला लें क्योंकि ये नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट का काम करता है। ये मास्क आपके चेहरे की चमक को लौटाएगा।
Next Story