लाइफ स्टाइल

Fruit Custard Recipe : नवरात्रि में बनाएं ये स्पेशल फ्रूट कस्टर्ड

Sarita
22 Sept 2025 12:53 PM IST
Fruit Custard Recipe : नवरात्रि में बनाएं ये स्पेशल फ्रूट कस्टर्ड
x
Fruit Custard Recipe : नवरात्रि में लोग 9 दिनो का व्रत और फलाहार करते हैं. ऐसे में दिन भर का उपवास के लिए शरीर को एनेर्जेटिक बनाएं रखना बेहद जरूरी होता है. फलाहार के लिए आप फल के साथ ही फ्रूट कस्टर्ड बनाकर पी सकते हैं. यह डिश हेल्दी होने के साथ साथ बेहद स्वादिष्ट भी होती है. इसमें ताजे फलों की मिठास और दूध का पौष्टिक स्वाद मिलकर इसे व्रत के लिए परफेक्ट बनाता है. ऐसे में आइये जानते हैं आसान और झटपट तैयार होने वाली फ्रूट कस्टर्ड रेसिपी|
फ्रूट कस्टर्ड बनाने के लिए सामग्री:
दूध – आधा लीटर
व्रत वाला कस्टर्ड पाउडर – 3 बड़े चम्मच
मिश्री पाउडर – स्वादानुसार
केला – 1
सेब – 1
अंगूर – ½ कप
अनार के दाने – ½ कप
पपीता – ½ कप
चिरौंजी – 1 बड़ा चम्मच (गार्निश के लिए)
काजू- 1 बड़ा चम्मच (गार्निश के लिए)
फ्रूट कस्टर्ड बनाने की विधि:
सबसे पहले एक बर्तन में दूध को उबाल आने तक गर्म करें.
अब एक छोटे बाउल में व्रत वाला कस्टर्ड पाउडर डालें और ठंडे दूध में 3-4 चम्मच मिलाकर स्मूद पेस्ट तैयार कर लें.
उबलते दूध में धीरे-धीरे कस्टर्ड पेस्ट डालें और लगातार चलाते रहें ताकि गुठलियां न बनें.
अब मिठास के लिए मिश्री पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएं.
गैस बंद करें और कस्टर्ड को ठंडा होने के लिए छोड़ दें.
तब तक सभी फलों को छोटे टुकड़ो में काट लें.
जब दूध ठंडा हो जाए तो सभी फलों को उसमें डालकर हल्के हाथों से मिलाएं.
अब एक बाउल में कस्टर्ड सर्व करें और ऊपर से कटे हुए काजू और चिरौंजी डालकर गार्निश करें.
व्रत वाले टेस्टी और हेल्दी फ्रूट कस्टर्ड बनकर तैयार है|
Next Story