- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Fruit Custard Recipe...
लाइफ स्टाइल
Fruit Custard Recipe :होली पर मेहमानों के लिए बनाएं फ्रूट कस्टर्ड
Sarita
27 Feb 2026 10:34 AM IST

x
Fruit Custard Recipe : होली का त्योहार सिर्फ रंगों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इस खास मौके पर तरह तरह के स्वादिष्ट पकवान भी बनाए जाते हैं। ऐसे में जब होली का त्योहार नजदीक है तो घरों में पकवानों की तैयारियां शुरू हो गई होगी। होली का त्योहार एक खास स्वीट डिश के बिना अधूरा माना जाता है और इस डिश का नाम है कस्टर्ड। ये खाने में जितना स्वादिष्ट लगता है, इसे बनाना उतना ही आतान है। अगर आप भी होली के मौके पर कस्टर्ड बनाना चाहते हैं तो यहां से रेसिपी नोट कर सकते हैं।
सामग्री:
दूध - 1 लीटर
कस्टर्ड पाउडर - 2 बड़े चम्मच
चीनी - 4-5 बड़े चम्मच (स्वादानुसार)
ताजे फल - 1 कप (सेब, केला, अंगूर, अनार)
ड्राई फ्रूट्स - बारीक कटे हुए (काजू, बादाम, पिस्ता)
बनाने की विधि :
दूध उबालें: सबसे पहले एक भारी तले वाले बर्तन में दूध गर्म करने के लिए रखें। इसमें से आधा कप ठंडा दूध पहले ही अलग निकाल लें।
घोल तैयार करें: अलग निकाले हुए ठंडे दूध में 2 चम्मच कस्टर्ड पाउडर डालें और अच्छी तरह मिलाएं ताकि कोई गांठ न रहे।
चीनी मिलाएं: जब बर्तन का दूध उबलने लगे, तो उसमें चीनी डालें और घुलने तक चलाएं।
कस्टर्ड मिलाएं: अब आंच को धीमी कर दें और कस्टर्ड के घोल को धीरे-धीरे दूध में डालें। इसे लगातार चलाते रहें ताकि कस्टर्ड नीचे चिपके नहीं।
गाढ़ा होने दें: 3-4 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं जब तक दूध गाढ़ा न हो जाए। फिर गैस बंद कर दें और इसे पूरी तरह ठंडा होने दें।
फल डालें: जब कस्टर्ड रूम टेम्परेचर पर आ जाए, तो इसे एक बाउल में निकालें और अपनी पसंद के कटे हुए फल और ड्राई फ्रूट्स मिला दें।
सर्व करें: फिर इसे सर्व करें। आप चाहें तो इसे फ्रिज में रखकर ठंडा करें और फिर इसका आनंद लें।
TagsFruit Custardफ्रूट कस्टर्Fruit Custard जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





