लाइफ स्टाइल

Fruit Custard : गर्मी के मौसम में तैयार करें फ्रूट कस्टर्ड

Sarita
7 May 2025 11:41 AM IST
Fruit Custard : गर्मी के मौसम में तैयार करें फ्रूट कस्टर्ड
x
Fruit Custard : अगर आप भी अपने बच्चे के लिए कुछ स्वादिष्ट और ठंडी डिश बनाने का सोच रही हैं तो फ्रूट कस्टर्ड एक बेहतर विकल्प है। फ्रूट कस्टर्ड एक ऐसा पकवान है जो खाने में स्वादिष्ट लगता है। ये गर्मी से भी राहत पहुंचाता है। अगर आप गर्मी के मौसम में ये अपने परिवारवालों और बच्चों को परोसेंगे तो वो इसे खाकर जरूर खुश होंगे।
फ्रूट कस्टर्ड बनाने का सामान:
दूध
अंगूर
अनार
केला
आम
1/4 कप चीनी
कटे हुए काजू
बादाम
कस्टर्ड पाउडर
फ्रूट कस्टर्ड बनाने के लिए सबसे पहले एक भगोने में दूध उबाल लें। जब तक दूध उबल रहा है तब तक एक कटोरी में थोड़ा सा दूध लेकर उसमें दो बड़े चम्मच कस्टर्ड पाउडर लेकर घोलें। ध्यान रखें कि इसे तब तक मिक्स करना है, जब तक इसमें पड़ीं गुठलियां पिघल न जाएं।
अब उबले हुए दूध को एक नॉन स्टिक कड़ाही में पलट लें। अब इसमें चीनी डालकर चलाते रहें। जब चीनी घुलने लगे तो गैस बंद कर दें और फिर कस्टर्ड वाले घोल को इसमें डाल दें। अब इसे लगातार चलाएं और कुछ देर चलाने के बाद इसे गैस पर दोबारा रख दें।
5 मिनट के बाद जब ये गाढ़ा होने लगे तो गैस बंद करके इसे ठंडा होने दें। जब ये घोल ठंडा हो जाए तो इसमें सभी फलों को काटकर डाल दें। सबसे आखिर में ऊपर से बादाम और काजू भी काटकर डाल दें। अच्छे स्वाद के लिए इसे फ्रिज में रख दें और ठंडा-ठंडा ही परोसें।
Next Story