लाइफ स्टाइल

Fruit Chutney Recipe: फटाफट बनाएं फ्रूट चटनी

Sarita
23 March 2025 10:49 AM IST
Fruit Chutney Recipe:   फटाफट बनाएं  फ्रूट चटनी
x
Fruit Chutney Recipe: यह एक ऐसा मौसम होता है, जब हमें तरह-तरह की फूड क्रेविंग्स होती हैं और हम अपने हर खाने में स्वाद को खोजते हैं। लेकिन जब टेस्ट की बात हो तो फलों की चटनी से बेहतर और क्या हो सकता है!
अनानास की चटनी
अगर आपको अपने खाने में एक टैंगीनेस को एड करना है तो आप अनानास की चटनी बनाकर खाएं। इसका स्वाद काफी अलग होता है। साथ ही साथ, अनानास में ब्रोमेलैन होता है। यह एक एंजाइम है, जो पाचन
में मदद करता है और सूजन को कम करता है, इसलिए इसके सेवन से सर्दियों में होने वाले दर्द से राहत
मिलती है।
सामग्री: 1 पका हुआ अनानास (छीलकर कटा हुआ), ½ कप चीनी, 1 चमच चिली लेक्स, 1 चमच
अदरक (कद्दूकस किया हुआ), एक चुटकी नमक।
विधि: सबसे पहले अनानास के टुकड़ों को चीनी के साथ एक पैन में गर्म करें। उन्हें पकने दें और रस निकलने
दें। अब इसमें अदरक, चिली लेक्स और नमक डालें। मिश्रण के थोड़ा गाढ़ा होने तक पकाएं। अनानास की चटनी खाने के लिए एकदम तैयार है। ठंडा करके एयरटाइट जार में स्टोर करें। आप इसे रोटी, टोस्ट या स्नैक्स के साथ खा सकते हैं।
अनार की चटनी
अनार का सेवन आपने अब तक फल या जूस के रूप में किया होगा, लेकिन अनार की चटनी का स्वाद भी लाजवाब होता है। इसमें भरपूर मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट होते हैं, जो सर्दियों में होने वाली थकान से लड़ने में मदद करते हैं।
सामग्री: 1 कप अनार के बीज, 1 बड़ा चमच भुनी हुई मूंगफली (वैकल्पिक), 1 हरी मिर्च, एक मु_ी पुदीने की पत्तियां, 1 छोटा चमच चीनी, स्वादानुसार नमक।
विधि: सबसे पहले अनार के बीज, मूंगफली, पुदीने की पत्तियां और मिर्च को मिलाकर पेस्ट बना लें। अब आप टेस्ट को बैलेंस करने के लिए चीनी और नमक डालें। अनार की टेस्टी-टेस्टी चटनी बनकर तैयार
है। इसे स्नैक्स के साथ सर्व करें या फिर इसे टोस्ट पर लगाया जा सकता है।
Next Story