लाइफ स्टाइल

हड्डियों की मजबूती से लेकर तनाव मुक्ति तक, जानें वृक्षासन के जादुई लाभ

jantaserishta.com
18 March 2026 10:51 AM IST
हड्डियों की मजबूती से लेकर तनाव मुक्ति तक, जानें वृक्षासन के जादुई लाभ
x
नई दिल्ली: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में संतुलन और मानसिक शांति बनाए रखने का एकमात्र तरीका योगासन है। इन्हीं में से वृक्षासन एक ऐसा योगासन है, जो शरीर और मन दोनों को स्थिरता प्रदान करने में मदद करता है।
वृक्षासन एक संस्कृत शब्द है, 'वृक्ष' का अर्थ 'पेड़' से लिया गया है। यह आसन हमें पेड़ के समान संतुलन बनाना सिखाता है। जैसे एक पेड़ अपनी जड़ों के बल पर मजबूती से खड़ा रहता है और तेज हवा-बारिश में भी नहीं गिरता, वैसे ही यह आसन हमें जीवन में आने वाली मुश्किलों में भी शांत और स्थिर रहना सिखाता है।
इस आसन को करने से पैरों की ताकत बढ़ती है, शरीर का संतुलन बेहतर होता है और ध्यान (फोकस) भी बढ़ता है। यह एक पैर पर खड़े होकर नमस्कार मुद्रा करके किया जाने वाला योगासन है। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने भी इसके महत्व पर प्रकाश डाला है। उनके अनुसार, यह एक संतुलनकारी योगासन है, जो एकाग्रता, मानसिक स्पष्टता और शारीरिक स्थिरता बढ़ाने में मदद करता है। इसके नियमित अभ्यास से रीढ़ की हड्डी मजबूत बनती है, पैरों की मांसपेशियों को टोन करता है और 'न्यूरो-मस्कुलर को-ऑर्डिनेशन' को बेहतर बनाता है। इसके अलावा, यह वात दोष को संतुलित कर तनाव मुक्त करता है और एकाग्रता बढ़ाता है।
हालांकि, इस आसन को सुबह खाली पेट करने से शरीर को कई तरह के लाभ मिलते हैं। समय न मिल पाने की वजह से अगर आप इसे शाम के समय कर रहे हैं, तो भोजन करने के 4 से 6 घंटे पहले ही आसन कर लें।
योग विशेषज्ञ बताते हैं कि वृक्षासन करने से पहले त्रिकोणासन, वीरभद्रासन और बद्ध कोणासन किया जाना चाहिए। वहीं, इस आसन को वही लोग करें जो किसी भी प्रकार की शारीरिक बीमारी से नहीं जूझ रहे हैं। कोई भी व्यक्ति गंभीर चोट या फिर किसी बीमारी से जूझ रहा है, तो वह इस योगासन को करने से बचें या फिर किसी योग विशेषज्ञ की सलाह पर ही करें।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story