- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- व्यायाम से पूरी नींद...
लाइफ स्टाइल
व्यायाम से पूरी नींद तक, इन 6 आसान आदतों से रखें हृदय को सुरक्षित और मजबूत
SHIDDHANT
26 Feb 2026 11:52 PM IST

x
Delhi दिल्ली। स्वस्थ हृदय यानी सुरक्षित और खुशहाल जिंदगी, लेकिन आज के अनियमित दिनचर्या और बढ़ते प्रदूषण की समस्या के बीच में हृदय को स्वस्थ रखना किसी चुनौती से कम नहीं है। हालांकि, जीवनशैली में छोटे-छोटे बदलाव लाकर हृदय रोगों से न केवल बचा जा सकता बल्कि सुरक्षित और मजबूत भी रखा जा सकता है।
नेशनल हेल्थ मिशन बताता है कि हृदय शरीर का बेहद महत्वपूर्ण अंग है। ऐसे में स्वस्थ दिनचर्या अपनाएं और सेहत को प्राथमिकता दें। हृदय बेहद जरूरी अंग है। स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर हृदय को सुरक्षित रखा जा सकता है। छोटी-छोटी आदतें और रोजमर्रा के संकल्प हृदय की देखभाल में बहुत बड़ा फर्क लाते हैं। संतुलित भोजन, नियमित व्यायाम, अच्छी नींद और तनावमुक्त जीवन इनमें सबसे अहम हैं।
नेशनल हेल्थ मिशन ने हृदय की रक्षा के लिए कुछ आसान और प्रभावी सुझाव दिए हैं, जिन्हें अपनाकर दिल को मजबूत और स्वस्थ रखा जा सकता है। संतुलित आहार लें—रोजाना ताजी सब्जियां, फल, साबुत अनाज, दालें, और कम वसा वाले डेयरी प्रोडक्ट्स खाएं। तले-भुने, ज्यादा नमक, चीनी, और प्रोसेस्ड फूड से परहेज करें। हरी सब्जियां और फल हृदय के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।
धूम्रपान और तंबाकू से पूरी तरह दूर रहें—सिगरेट, बीड़ी, गुटखा, या किसी भी तरह का तंबाकू हृदय की धमनियों को नुकसान पहुंचाता है। इसे छोड़ने से हृदय रोग का खतरा बहुत कम हो जाता है।गुणवत्तापूर्ण नींद लें – हर रात 7-8 घंटे की अच्छी नींद लें। नींद की कमी से ब्लड प्रेशर बढ़ता है और हृदय पर दबाव पड़ता है।
तनाव को प्रबंधित करें – रोजाना ध्यान, योग, गहरी सांस लेना या पसंदीदा काम करके तनाव कम करें। लंबे समय तक तनाव हृदय के लिए खतरनाक होता है। नियमित व्यायाम करें—हर दिन कम से कम 30-40 मिनट की शारीरिक गतिविधि जरूरी है। तेज चलना, साइकिलिंग, तैराकी या योग जैसे व्यायाम हृदय को मजबूत बनाते हैं और वजन नियंत्रित रखते हैं।शराब से दूरी बनाएं—ज्यादा शराब पीने से ब्लड प्रेशर बढ़ता है और हृदय की मांसपेशियां कमजोर होती हैं। इसे सीमित मात्रा में भी लेना या पूरी तरह छोड़ना बेहतर है।
Tagsहृदय स्वास्थ्यदिल की देखभालनेशनल हेल्थ मिशनसंतुलित आहारताजी सब्जियांफलसाबुत अनाजकम वसा डेयरीतंबाकू और धूम्रपान से बचेंनींदतनाव प्रबंधननियमित व्यायामसाइकिलिंगयोगतैराकीशराब का सेवन कम करेंब्लड प्रेशर नियंत्रणस्वस्थ जीवनशैलीहृदय रोग रोकथामफिटनेस टिप्ससुरक्षित दिलदिनचर्या सुधारस्वास्थ्य सुझावहृदय सुरक्षाजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





