- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- French Toast: इस डिश...
लाइफ स्टाइल
French Toast: इस डिश को आजमाएं, नाश्ते के लिए है परफेक्ट रेसिपी
Sarita
27 Feb 2025 11:59 AM IST

x
French Toast: इसे बनाना बहुत आसान है। इसके साथ आप गरम चाय या कॉफी भी सर्व करें। इस पर आप पनीर भी ग्रेट कर सकते हैं। कई लोग इसके साथ जैम भी खाते हैं। इसके ऊपर सेमी बॉयल वेजिटेबल भी डाल सकते हैं। ऐसा नहीं है कि इस डिश का मजा सुबह-सुबह ही लिया जाए। इसे लंच बॉक्स, शाम के नाश्ते या मंचिंग को शांत करने के लिए भी काम लिया जा सकता है। साथ ही आप अगर कुकिंग करना सीख रहे हैं तो इसे ट्राई कर सकते हैं और बच्चों को भी ये डिश बनाना सिखा सकते हैं।
सामग्री (Ingredients)
अंडे - 2
ब्रेड - 4 स्लाइस
नमक
काली मिर्च पाउडर
मक्खन - 4 छोटा चम्मच
- सबसे पहले एक बर्तन में अंडे को तोड़कर डालें। फिर उसमें अपने हिसाब से नमक और काली मिर्च डालकर मिला लें।
- अब फ्रेंच टोस्ट बनाने के लिए एक नॉनस्टिक पैन में मक्खन को गरम करें।
- ब्रेड की स्लाइस को लेकर उसे अंडे के मिश्रण में डिप कर लें।
- इसके बाद इसे पैन में रखकर सुनहरा भूरा होने तक सेंक लें।
- इसी तरह ब्रेड को पलटे से पलट कर दूसरी तरफ भी सेंक लें।
- जब ब्रेड दोनों तरफ से अच्छे से सिक जाए तो इसे प्लेट में निकाल लें।
- इसे मक्खन, चिली सॉस, टोमेटो सॉस या चटनी के साथ परोसें।
TagsFrench Toastडिशनाश्ते French ToastDishBreakfastजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





