- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Cooker में ढाबा स्टाइल...
Cooker में ढाबा स्टाइल दाल बनाने के लिए अपनाएं आसान कुकिंग ट्रिक

Lifestyle लाइफ स्टाइल : भारतीय खानपान में दाल का विशेष स्थान है। लंच हो या डिनर, अधिकतर घरों में दिन में एक बार दाल जरूर बनती है। दाल न सिर्फ स्वादिष्ट होती है बल्कि प्रोटीन का भी अच्छा स्रोत मानी जाती है। हालांकि कई बार कुकिंग करते समय खासकर बिगिनर्स को एक सामान्य परेशानी होती है—दाल में सही मात्रा में पानी डालना।अक्सर लोग अंदाजे से पानी डाल देते हैं, जिससे कभी दाल बहुत पतली हो जाती है तो कभी बहुत ज्यादा गाढ़ी रह जाती है। इसी समस्या को दूर करने के लिए दाल में पानी की एक आसान और फिक्स माप बताई गई है, जिससे हर बार परफेक्ट दाल बनाई जा सकती है।
1 गिलास दाल में कितना पानी डालें?
जानकारी के अनुसार, किसी भी प्रकार की दाल बनाते समय पानी की मात्रा लगभग एक समान रहती है। अगर आप 1 गिलास दाल बना रहे हैं, तो उसी गिलास से नापकर करीब 4 गिलास पानी डालना सही माना जाता है।इस माप से दाल अच्छी तरह गल जाती है और उसका टेक्सचर भी स्मूद और स्वादिष्ट बनता है। ज्यादा या कम पानी डालने की उलझन से भी छुटकारा मिल जाता है।
बिगिनर्स के लिए आसान टिप
कुकिंग एक्सपर्ट्स के अनुसार, शुरुआती लोगों के लिए यह तरीका सबसे आसान है क्योंकि इससे अनुमान लगाने की जरूरत नहीं पड़ती। बस एक ही गिलास से दाल और पानी दोनों माप लें और सही अनुपात में पकाएं।इस तरह यह सरल ट्रिक हर बार परफेक्ट दाल बनाने में मदद करती है और किचन का काम भी आसान हो जाता है।





