लाइफ स्टाइल

बढ़ते वजन को तेजी से कंट्रोल करने के लिए फॉलो करें ये डाइट प्लान

Subhi
15 Oct 2022 6:00 AM GMT
बढ़ते वजन को तेजी से कंट्रोल करने के लिए फॉलो करें ये डाइट प्लान
x
बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए लोग डाइटिंग और एक्सरसाइज का सहारा लेते हैं। आजकल कई प्रकार की डाइटिंग ट्रेंडिंग में है। हालांकि, मोटापा एक अनुवांशिकी रोग भी है,जो पीढ़ी दर पीढ़ी चलती रहती है।

बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए लोग डाइटिंग और एक्सरसाइज का सहारा लेते हैं। आजकल कई प्रकार की डाइटिंग ट्रेंडिंग में है। हालांकि, मोटापा एक अनुवांशिकी रोग भी है,जो पीढ़ी दर पीढ़ी चलती रहती है। इस स्थिति में व्यक्ति को संतुलित आहार का सेवन करना चाहिए। साथ ही रोजाना एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो जंक फूड के सेवन और अत्यधिक आराम के चलते मोटापे की समस्या होती है। इसके लिए जंक फूड से परहेज करें। वहीं, बाजार में मिलने वाली खाने पीने की चीजों का कम सेवन करें। इसके अलावा, बढ़ते वजन को तेजी से कंट्रोल करने के लिए ये डाइट प्लान को फॉलो कर सकते हैं। आइए जानते हैं-

The Dash Diet

हेल्थ एक्सपर्ट्स उक्त रक्तचाप के मरीजों को डैश डाइट फॉलो करने की सलाह देते हैं। इसमें सब्जियां, ताजे फल और लो फैट डेयरी प्रोडक्ट्स, साबुत अनाज, मछली, अंडे और सूखे मेवे खाने की सलाह दी जाती है। इस डाइट को को फॉलो करने से उच्च रक्तचाप कंट्रोल होता है, हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा कम होता है, कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ में सुधार होता है। साथ ही बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में मददगार साबित होती है।

Low Carb Diet

यह डाइट भी आजकल ट्रेंडिंग में है। इसमें सीमित मात्रा में कार्बोहाइड्रेट युक्त चीजों का सेवन करने की सलाह दी जाती है। हालांकि, बढ़ते कोलेस्ट्रॉल और डायबिटीज के मरीजों के लिए यह डाइट अनुकूल नहीं होता है। इसके लिए शुगर और बैड कोलेस्ट्रॉल के मरीज Low Carb Diet फॉलो न करें। वहीं, मोटापे से परेशान लोग लो कार्ब डाइट को फॉलो कर सकते हैं। इसमें रेड मीट, मछली, ताजे फल, सब्जी, सूखे बीज, साबुत अनाज खाने की सलाह दी जाती है। इसके सेवन से बढ़ते वजन को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। हालांकि, इसके साथ रोजाना एक्सरसाइज जरूरी है।

The Flexitarian Diet

अगर आप नॉनवेज पसंद नहीं करते हैं, तो फ्लेक्सिटेरियन डाइट को फॉलो कर सकते हैं। इसमें कभी कभार नॉनवेज खाने की सलाह दी जाती है। इसके लिए शाकाहारी भोजन करने वाले लोगों के लिए यह डाइट अनुकूल है। इसमें ताजे फल, सब्जियां, दूध दही आदि चीजें खाने की सलाह दी जाती है। कई शोधों में खुलासा हुआ है कि फ्लेक्सिटेरियन डाइट को फॉलो करने से बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

Next Story