लाइफ स्टाइल

बदलते मौसम में सेहतमंद रहने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

Subhi
22 Aug 2021 5:34 AM GMT
बदलते मौसम में सेहतमंद रहने के लिए फॉलो करें ये टिप्स
x
बदलते मौसम में सेहतमंद रहना आसान नहीं होता है। इसके लिए सेहत पर विशेष ध्यान देना पड़ता है।

बदलते मौसम में सेहतमंद रहना आसान नहीं होता है। इसके लिए सेहत पर विशेष ध्यान देना पड़ता है। खासकर बरसात के दिनों में मच्छरों के काटने से होने वाली बीमारियों के अलावा सर्दी, खांसी और जुकाम का खतरा बढ़ जाता है। डॉक्टर्स हमेशा बरसात के दिनों में काढ़ा पीने की सलाह देते हैं। साथ ही डाइट में ताजे फलों और सब्जियों को शामिल करने के लिए कहते हैं। अगर आप भी बरसात के दिनों में सेहतमंद रहना चाहते हैं, तो ये ईजी टिप्स जरूर फॉलो करें। आइए जानते हैं-

दांतों को फ्लॉस करें
दिन की शुरुआत केवल ब्रश से ही न करें, बल्कि दांतों को फ्लॉस जरूर करें। डेंटिस्ट की मानें तो रोजाना फ्लॉस करने से दांत और मसूढ़े स्वस्थ रहते हैं। साथ ही मुंह से संबंधित सभी रोगों का जोखिम कम हो जाता है।
पानी पिएं
अगर आप सेहतमंद रहना चाहते हैं, तो रोजाना सुबह में उठने के बाद चाय या कॉफी पीने से पहले गुनगुना गर्म पानी जरूर पिएं। इससे हायड्रेट रहता है।
ग्रीन टी पिएं
अक्सर लोग दिन की शुरुआत चाय से करते हैं। अगर आप भी चाय से सुबह की शुरुआत करते हैं, तो ग्रीन टी पिएं। इसमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं, सेहत और सुंदरता दोनों के लिए फायदेमंद साबित होते हैं।
एक्सरसाइज करें
इसके लिए विशेष एक्सरसाइज करने की जरूरत नहीं है। आप चाहे तो हल्के-फुल्के एक्सरसाइज भी कर सकते हैं। काम करते वक्त आप अपने आर्म्स को फ्लेक्स करें। साथ ही ब्रिस्क वॉक कर सकते हैं।
सनस्क्रीन लगाएं
असमान्य तापमान के चलते त्वचा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इसके लिए घर से बाहर निकलते समय चेहरे पर सनस्क्रीन जरूर लगाएं। इससे त्वचा कैंसर समेत कई प्रकार की बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।
हाथों को धोएं
कोरोना काल में संक्रमण से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां जरूर बरतें। इसके लिए मास्क पहनकर घर से बाहर निकलें। घर से बाहर शारीरिक दूरी का ख्याल रखें। साथ ही नियमित अंतराल पर अपने हाथों को धोएं।


Next Story