लाइफ स्टाइल

अंडर आई क्रीम लगाते समय फॉलो करें ये स्टेप्स

Apurva Srivastav
22 Jan 2023 1:37 PM GMT
अंडर आई क्रीम लगाते समय फॉलो करें ये स्टेप्स
x
आंखों की स्किन को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी है। ऐसे में आप आई क्रीम का इस्तेमाल कर सकते हैं।

खराब लाइफस्टाइल के कारण डार्क सर्कल की समस्या समान्य हो गाई है। अक्सर महिलाएं इसे छिपाने के लिए मेकअप का सहारा लेती हैं, लेकिन यह पूरी तरह कवर नहीं होता। डार्क सर्कल होने के कई कारण हो सकते हैं। यह समस्या अनिद्रा, थकान, एजिंग या जेनेटिक कारणों से भी हो सकती है।आंखों के नीचे की स्किन काफी सेंसिटिव और नाजुक होती है। इसकी देखभाल करने के लिए आपको विशेष ध्यान देना चाहिए।

डार्क सर्कल की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप स्किन केयर रूटिन में आई क्रीम शामिल कर सकते हैं। यह आंखों की एरिया को मॉश्चराइज्ड रखता है। साथ ही, यह डार्क सर्कल की प्रॉब्लम को दूर करने में मददगार है। आइए इस लेख में जानते हैं, अंडर आई क्रीम लगाने के सही तरीके क्या है।
अंडर आई क्रीम लगाते समय फॉलो करें ये स्टेप्स
- अंडर आई क्रीम लगाने से पहले चेहरे को अच्छी तरह धो लें और किसी साफ नरम कपड़े से सूखा लें।
आई क्रीम को अपने फिंगर पर रखें, इसे छोटे-छोटे डॉट के रूप में आंखों के नीचे वाले हिस्से पर लगाएं।
- अब फिंगर की मदद से आंखों के नीचे मसाज करें। उस एरिया पर रगड़े नहीं, हल्के हाथों से धीरे-धीरे मसाज करें। दरअसल आंखों की स्किन काफी नाजुक होती है, इसलिए इस एरिया पर कभी भी रगड़ने की गलती न करें।
- आंखों की स्किन को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी है। ऐसे में आप आई क्रीम का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह स्किन में नमी को बनाए रखता है और ढीला होने से बचाता है।
- दिन में अंडर आई क्रीम लगाने की गलती कभी न करें। रात में सोने से पहले ही ये क्रीम लगाएं। दरअसल आई क्रीम में विटामिन सी मौजूद होता है। ऐसे में आप इसे दिन में लगाकर बाहर निकलते हैं, तो आपकी स्किन डैमेज हो सकती है।
Next Story