लाइफ स्टाइल

थ्रेडिंग के दर्द और सूजन से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

Tara Tandi
23 Jan 2022 3:14 AM GMT
थ्रेडिंग के दर्द और सूजन से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय
x
महिलाये अपनी आंखों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए थ्रेडिंग करवाती है जिनका दर्द असहनीय होता है। हर कोई इस दर्द से छुटकारा पाना चाहता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। महिलाये अपनी आंखों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए थ्रेडिंग करवाती है जिनका दर्द असहनीय होता है। हर कोई इस दर्द से छुटकारा पाना चाहता है। ये कुछ उपाय है जिन्हें करके आप दर्द से राहत पा सकती हैं। कैरियर

थ्रेडिंग के दर्द से छुटकारा पाने के लिए करें ये उपाय:
अलग अलग पार्लर से बचें: आईब्रो थ्रेडिंग के लिये केवल एक ही पार्लर में जाएं। हर बार अलग-अलग लड़कियों से आईब्रो बनवाने से आपको और भी ज्यादा दर्द होगा क्योंकि वह आपकी आइब्रोज़ पर एक्सपेरिमेंट करेंगी।
पाउडर लगवाना: आइब्रो थ्रेडिंग करवाने से पहले आइब्रो को कसकर पकड़ ले और साथ ही पाउडर लगवाना न भूलें ऐसा करने से दर्द कम हो जाएंगा।
मिंट टूथपेस्ट: आइब्रो थ्रेडिंग करवाने से पहले उस पर मिंट टूथपेस्ट का इस्तेमाल कर सकती है जिससे त्वचा ठंडी हो जाएगी और थ्रेडिंग करवाने के बाद बर्फ रगड़ने से दर्द से राहत मिलती है।
टोनर लगाएं: थ्रेडिंग के बाद सूजन से छुटकारा पाने के लिए टोनर लगाएं। थ्रेडिंग करवाने के बाद आप उस पर कूलिंग जेल और कोल्ड क्रीम भी लगा सकती हैं।


Next Story