- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- पेट की ख़राबी से राहत...
लाइफ स्टाइल
पेट की ख़राबी से राहत पाने के अपनाएं ये दादी माँ के घरेलू नुस्खे
Tara Tandi
27 July 2022 8:22 AM GMT
![पेट की ख़राबी से राहत पाने के अपनाएं ये दादी माँ के घरेलू नुस्खे पेट की ख़राबी से राहत पाने के अपनाएं ये दादी माँ के घरेलू नुस्खे](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/07/27/1831327-19.webp)
x
गर्मी और मानसून का मौसम आते ही हमारे खान-पान में बदलाव का असर सीधा हमारे पेट पर पड़ता है।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। गर्मी और मानसून का मौसम आते ही हमारे खान-पान में बदलाव का असर सीधा हमारे पेट पर पड़ता है। अक्सर बरसाती पानी के चलते सर्दी जुकाम और पेट से जुड़े समस्या से दर साल हमे झूझना पड़ता है जिससे हमें कई तरह की परेशानी होने लगती है। बरसात में बाहर का खाने खाने के बाद अक्सर हमे लूज मोशन हो जाता है, ऐसे में आपके लिए अपने शरीर को ठीक से हाइड्रेट करना बेहद जरूरी है।
पेट की ख़राबी से राहत पाने के लिए आप दादी माँ के बहुत ही आसान घरेलू नुस्खों को अपना सकते हैं। जो आपको लूज मोशन से निजात दिला सकता है।
लूज मोशन में ये उपाय देंगे राहत
केला खाएं जब भी आपको लूज मोशन की शिकायत हो तो केला जरूर खाएं। केले पोटेशियम से भरपूर होते हैं। इससे न सिर्फ आपके शरीर को एनर्जी मिलेगी बल्कि लूज मोशन में भी काफी आराम मिलेगा।
नारियल पानी पिएं जब दस्त लगते हैं तो शरीर का सारा पानी बाहर निकल जाता है और हमारा शरीर धीरे-धीरे डिहाइड्रेट होने लगता है। ऐसे में नारियल पानी पीने से न सिर्फ आपके पेट को आराम मिलेगा, बल्कि लूज मोशन में भी आराम मिलेगा.
जीरा पानी, लूज मोशन में व्यक्ति की ऊर्जा पूरी तरह खत्म होने लगती है। क्योंकि उसका शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है। ऐसे में एक चम्मच जीरा को पानी में उबालकर छान लें। अब इस पानी को ठंडा होने के बाद थोड़ा-थोड़ा करके पिएं। लूज मोशन में आपको तुरंत आराम मिलेगा।
नमक, चीनी और पानी का घोल पिएं दस्त होने पर नमक, चीनी और पानी का घोल सबसे आसान और असरदार उपाय माना जाता है। जब भी दस्त लगे तो तुरंत एक गिलास में डेढ़ चम्मच चीनी, आधा चम्मच नमक अच्छी तरह मिलाकर पी लें। आराम मिलेगा।
नींबू पानी पिएं नींबू पानी लूज मोशन में बहुत फायदेमंद होता है। इसके लिए एक कप पानी में नींबू निचोड़कर थोड़े-थोड़े अंतराल के साथ दिन भर में पिएं। इससे आपको लूज मोशन में आराम मिलेगा।
![Tara Tandi Tara Tandi](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)
Tara Tandi
Next Story