लाइफ स्टाइल

आयुर्वेद के अनुसार नींद से जुड़े इन 5 नियमों को जरूर करें फॉलो

SANTOSI TANDI
18 Aug 2023 7:21 AM GMT
आयुर्वेद के अनुसार नींद से जुड़े इन 5 नियमों को जरूर करें फॉलो
x
5 नियमों को जरूर करें फॉलो
अच्छी सेहत के लिए पूरी नींद बहुत जरूरी है। नींद पूरी न होने पर न केवल हाजमा खराब होता है, बल्कि कई और बीमारियां भी आपको घेर सकती हैं। हेल्दी रहने के लिए 7-8 घंटे की नींद लेनी चाहिए। नींद पूरी न होने पर दिन भर थकान बनी रहती है। इससे आपको चिड़चिड़ापन भी होता है और काम में भी मन नहीं लगता है। अच्छी नींद के लिए दिमाग का शांत होना, खाने-पीने के समय का सही होना वगरैह चीजें जरूरी हैं। आयुर्वेद में अच्छी नींद के लिए 5 नियम बताए गए हैं।
अगर आप सोने के लिए इन नियमों को फॉलो करते हैं, तो नींद भी अच्छी आएगी और सेहत से जुड़ी परेशानियां भी नहीं होंगी। इस बारे में डॉक्टर नीतिका कोहली जानकारी दे रही हैं। डॉक्टर नीतिका ने आयुर्वेद में एमडी किया है। उन्हें इस फील्ड में 17 सालों का अनुभव है।
सोने का सही समय
आयुर्वेद के अनुसार, आपको सूरज डूबते वक्त सोना चाहिए और सूरज उगते वक्त जागना चाहिए। हालांकि, आज के समय में प्रैक्टिली ऐसा पॉसिबल नहीं हो पाता है, लेकिन फिर भी आपको रात को जल्दी सोने की कोशिश करनी चाहिए। सोते वक्त आस-पास अंधेरा होना चाहिए। लाइट या फिर किसी तरह की रोशनी से इस समय बचें।
सोने से कितनी देर पहले करें डिनर?
आयुर्वेद के अनुसार, सोने से कम से कम 2-3 घंटे पहले डिनर करना चाहिए। डिनर 7 बजे के आस-पास कर लेना चाहिए। इसके बाद डिनर नहीं करना चाहिए। देर रात डिनर करने या फिर कुछ स्नैक्स खाने से बचें। अगर आप लेट नाइट डिनर करती हैं, डिनर और सोने के समय के बीच ज्यादा अंतर नहीं होता है, तो डाइजेशन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। साथ ही, इसकी वजह से नींद आने में भी कठिनाई हो सकती है।
सोने से कुछ घंटे पहले छोड़ दें मोबाइल
सोने से कुछ घंटे पहले मोबाइल या अन्य किसी डिवाइस का इस्तेमाल बंद कर दें। 9 बजे के बाद स्क्रीन की ब्लू लाइट से दूर रहें। यह आपकी नेचुरल रिदम को डिस्टर्ब कर सकती है। ज्यादातर लोग, बिस्तर में लेटते वक्त फोन का उपयोग करते हैं। यह सही नहीं है।
आयुर्वेद के अनुसार सोने की सही पोजिशन
आयुर्वेद के अनुसार, आपको बांयी करवट सोना चाहिए। इससे गैस, अपच, बदहजमी और सीने में जलन से बचाव हो सकता है। जिन लोगों को खर्राटे की समस्या है, उन्हें भी बांयी पोजिशन में सोने से लाभ मिल सकता है।
दिन में सोना नहीं है सही
आयुर्वेद की मानें तो दिन में सोना आपकी सेहत खराब कर सकता है। गर्मियों में या बीमारी में आप दिन के समय सो सकती हैं। अन्य किसी मौसम या हेल्थ सही होने पर दिन में नहीं सोना चाहिए। इससे शरीर में मौजूद तीनों दोषों वात, पित्त और कफ में असंतुलन हो सकता है।
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Next Story