- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Flour Snacks...
लाइफ स्टाइल
Flour Snacks Recipe:आटे के नाश्ते की रेसिपी बनाना है बहुत आसान
Sarita
4 April 2025 11:26 AM IST

x
Flour Snacks Recipe: अगर आप चाहें तो केवल गेंहू के आटे और कुछ बेसिक सामग्री की मदद से स्नैक्स बना सकते हैं। ये सभी सामग्रियां हर भारतीय किचन में हमेशा ही मौजूद होती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बेहद ही ईजी लेकिन डिलिशियस स्नैक्स के बारे में बता रहे हैं-
आटे से बनाएं मठरी
अगर आप सिर्फ आटे और मसालों की मदद से कुछ डिलिशियस बनाना चाहती हैं तो ऐसे में मठरी बनाई जा सकती है। आप इसे बनाकर आसानी से स्टोर कर सकती हैं और 10-15 दिनों तक आसानी से खा सकती हैं।
आवश्यक सामग्री-
1/2 कप गेहूं का आटा
2 – 3 टेबल स्पून तेल
1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर
1/2 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
1/4 – 1/2 छोटा चम्मच अजवाइन
नमक स्वादानुसार
पानी आवश्यकता अनुसार
डीप फ्राई करने के लिए तेल
मठरी बनाने की विधि-
मठरी बनाने के लिए सबसे पहले इसका आटा तैयार करेंगे।
इसके लिए आप एक बाउल में आटे के साथ लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, जीरा पाउडर, अजवाइन व नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
अब इस मिश्रण में 2 बड़े चम्मच गर्म तेल में डालें और फिर इसे भी मिक्स करें।
अगर आप हल्की मीठी मठरी बनाना चाहते हैं तो ऐसे में आप आटे के मिश्रण में 1/2 टीस्पून पीसी हुई चीनी मिला सकते हैं।
अब आप आटे के मिश्रण में थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर आटा गूंथते जाएं।
ध्यान रखें कि आपको आटा थोड़ा सख्त गूंथना है। आप इसे एक गीले कपड़े से ढककर 15-20 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
अब आप एक कड़ाही में तेल डालकर गर्म होने दें।
वहीं, आप आटे की लोई तोड़कर एक मोटी चपाती में रोल करें।
अब आप एक कटोरी या कटर की मदद से चपाती को राउंड या किसी खास शेप में काट लें।
अब आप कांटे की सहायता से मठरी में हल्के छेद करें। ऐसा करने से उसे फ्राई करते समय वह फूलेगी नहीं।
अब आप गर्म तेल में इन्हें डालें और फिर इन्हें डीप फ्राई करें।
जब यह अच्छी तरह सिक जाए तो इसे एक टिश्यू पेपर पर निकाल लें।
आप इसी तरह सारे आटे से मठरी बना सकते हैं।
एक बार ठंडा होने के बाद आप इन्हें एक एयरटाइट कंटेनर में स्टोर कर लें। आप इसे सुबह या शाम के समय चाय के साथ खा सकते हैं या फिर मेहमानों के आने पर उन्हें सर्व कर सकते हैं।
TagsFlour Snacksआटेनाश्तेआसान Flour SnacksFlourSnacksEasyजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





