- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- 60 की उम्र के बाद भी...
लाइफ स्टाइल
60 की उम्र के बाद भी बरकरार रहेगी फिटनेस, करें ये कार्डियो एक्सरसाइज
Manish Sahu
19 Sep 2023 3:20 PM GMT

x
लाइफस्टाइल:क्या आप वजन कम करके फिट दिखना चाहती हैं? लेकिन जिम जाना पसंद नहीं हैं। ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि घर पर कार्डियो एक्सरसाइज करके अपनी चाहत को पूरा कर सकती हैं।
कार्डियो वर्कआउट सबसे आम एक्सरसाइज में से एक है। इसे एरोबिक एक्सरसाइज के रूप में भी जाना जाता है। यह हार्ट रेट और शरीर में ऑक्सीजन को बढ़ाती है और फैट को तेजी से जलाती है। साथ ही, एनर्जी लेवल में सुधार करती है। इन एक्सरसाइज की सबसेअच्छी बात यह है कि इसकी जानकारी सेलिब्रिटी पिलाटे्स इंस्ट्रक्टर नम्रता पुरोहित ने अपने इंस्टाग्राम से शेयर की है।
नम्रता पुरोहित सारा अली खान, जान्हवी कपूर, पूजा हेगड़े, अमृता अरोड़ा और अन्य सेलेब्स को फिट रखने में मदद करती है। इसके अलावा, वह अपने फैन्स को फिटनेस के लिए इंस्पायर करने के लिए एक्सरसाइज की फोटोज और वीडियोज शेयर करती हैं।
एक्सपर्ट का कहना है, ''इन लो इपेक्ट कार्डियो वैस्कुलर एक्सरसाइज को आप कहीं भी और कभी भी कर सकती हैं। इन असरदार एक्सरसाइज को 1 बार जरूर आजमाएं। इन्हें करते समय आप म्यूजिक चला सकती हैं और स्पीड भी बढ़ा सकती हैं।''
''आप सभी एक्सरसाइज को एक दिन में एक साथ या अपनी क्षमतानुसार रोजाना सिर्फ 1 या 2 एक्सरसाइज भी कर सकती हैं। लेकिन, इसे एक बार में 10 से 20 मिनट के बीच में करें। आप इसे दिन में एक या दो बार कर सकती हैं, यह इस पर निर्भर करता है कि आप कैसा महसूस करती हैं।''
मार्चिंग ऑन द स्पॉट (Marching on the Spot)
पैरों को थोड़ी दूरी पर खोलकर खड़ी हो जाएं।
फिर शरीर को सीधा रखते हुए धीरे-धीरे एक घुटने को जितना संभव हो उतना ऊपर उठाएं।
धीरे-धीरे अपने पैर पहली पोजिशन में लेकर आएं।
अब दूसरे पैर से एक्सरसाइज को दोहराएं।
इस एक्सरसाइज को आपको एक ही जगह पर खड़े होकर करना है।
marching on the spot
मॉडिफाइड हाई नी (Modified High Knees)
इसे करने के लिए सीधी खड़ी हो जाएं।
दोनों पैरों को पास में रखें।
हाथों को आपस में मिलाकर सामने की ओर रखें।
अब दाएं घुटने को 90 डिग्री तक उठाकर हाथों से टच करें।
एक्सरसाइज को दूसरे पैर से दोहराएं।
इस तरह से आपको दोनों पैरों को थोड़ी तेज स्पीड से ऊपर-नीचे करना है।
इसे जरूर पढ़ें:भाग्यश्री की ये 2 एक्सरसाइज घर पर करें, 60 साल की उम्र में दिखें फिट
हैमस्ट्रिंग कर्ल (Humstring Curls)
सबसे पहले सीधी खड़ी हो जाएं।
फिर बाएं घुटने से पैर को पीछे की ओर मोड़ें।
हाथों को साइड में स्ट्रेच करें।
फिर दाएं पैर से एक्सरसाइज को दोहराएं।
इस एक्सरसाइज को दोनों पैरों से कई बार करें।
humstring curls
हील टैप्स (Heel Taps)
इसे करने के लिए पीठ को सीधा करके खड़ी हो जाएं।
हाथों को आपस में मिलाकर चेस्ट के पास रखें।
फिर दाएं पैर से एड़ी को टैप करें।
इस एक्सरसाइज को बाएं पैर से भी करें।
एक राउड में हाथों को चेस्ट के पास रखें।
अगले राउड में हाथों को साइड में खोलें।
मॉडिफाइड जपिंग जैक (Modified Jumping Jacks)
इसके लिए भी आपको पीठ के बल सीधा खड़ा होना है।
फिर पहले बाएं पैर को साइड में थोड़ी दूरी पर खोलें।
ऐसा करते हुए हाथों को सिर के ऊपर करें।
अब दाएं पैर से एक्सरसाइज करें।
Tags60 की उम्र के बाद भीबरकरार रहेगीफिटनेसकरें ये कार्डियो एक्सरसाइजताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजLATEST NEWS TODAY'SBIG NEWS TODAY'SIMPORTANT NEWSHINDI NEWSJANATA SE RISHTACOUNTRY-WORLD NEWSSTATE-WISE NEWSTODAY NEWSNEWS DAILYNEWSBREAKING NEWSमिड- डे न्यूज़खबरों का सिलसिलाMID-DAY NEWS .

Manish Sahu
Next Story