- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Fitness Tips: महिलाओं...
लाइफ स्टाइल
Fitness Tips: महिलाओं के लिए पुश-अप्स के कई फ़ायदों के बारे में जानें
Sarita
26 Nov 2025 7:46 AM IST

x
Fitness Tips: पुश-अप्स एक ऐसी एक्सरसाइज है जो पूरे बॉडी सिस्टम को रीबूट करती है। पुश-अप्स करने से कई हेल्थ बेनिफिट्स मिलते हैं। हालांकि, पुश-अप्स अब सिर्फ पुरुषों की एक्सरसाइज नहीं रही। आज, पुश-अप्स महिलाओं के लिए सबसे असरदार, सस्ती और कई तरह से फायदेमंद एक्सरसाइज में से एक है। इसके लिए न तो जिम की ज़रूरत होती है और न ही किसी इक्विपमेंट की, बस आपके शरीर और थोड़ी सी रेगुलरिटी की।
पुश-अप्स का महिलाओं के सेल्फ-कॉन्फिडेंस पर सीधा असर पड़ता है। आइए जानें कि पुश-अप्स को हर उम्र की लड़कियों और महिलाओं के फिटनेस रूटीन में क्यों शामिल किया जाना चाहिए और इसे करने का सही तरीका क्या है।
पुश-अप्स के फायदे:
मांसपेशियों की मजबूती:
पुश-अप्स महिलाओं की मांसपेशियों को मजबूत बनाते हैं। पुश-अप एक कंपाउंड एक्सरसाइज है, यानी एक साथ कई मसल्स को काम कराती है। पुश अप्स से सीना, कंधे, ट्राइसेप्स, कोर, पीठ और हिप्स सभी पर एक साथ प्रभाव पड़ता है। महिलाओं में मसल स्ट्रेंथ बढ़ाने के लिए यह सोने पर सुहागा है। इसमें ज्यादा वजन उठाने की जरूरत नहीं, शरीर खुद ही वजन है।
पेट की चर्बी कम करने में बेहद मददगार:
जितना आप सोचते हैं, पुश-अप्स उससे कहीं अधिक कोर को सक्रिय करते हैं। इससे पेट के अंदर खिंचाव आता है। कोर मसल्स टाइट होते हैं और फैट बर्निंग तेज होती है। फिटनेस एक्सपर्ट मानते हैं कि रोजाना 15–20 पुश-अप्स पेट की चर्बी को कम कर सकता है।
महिलाओं की पीठ और रीढ़ को सपोर्ट देता है:
लंबे समय तक बैठने, ऑफिस जॉब या घर के कामों से ज्यादातर महिलाओं में लोअर बैक पेन आम है। पुश-अप्स इस हिस्से को मजबूत बनाते हैं। स्पाइन सपोर्ट बढ़ता है, पोश्चर सुधरता है और झुककर चलने की आदत खत्म होती है। यानी यह सिर्फ व्यायाम नहीं, रीढ़ की ढाल है।
बॉडी टोनिंग में सबसे असरदार:
महिलाएं अक्सर चाहती हैं कि उनके टोंड आर्म्स, सपाट पेट, फिट कंधे और स्लिम बैक हो। पुश-अप्स सभी को एक ही स्ट्रोक में पूरा कर देते हैं। जितने स्लो पुश-अप्स होंगे, उतनी टोनिंग तेज होगी।
महिलाओं की बोन डेंसिटी बढ़ाते हैं:
महिलाओं में 30 के बाद हड्डियों की मजबूती तेजी से कम होने लगती है। पुश-अप्स एक वेट-बेयरिंग एक्सरसाइज है, जो बोन डेंसिटी मजबूत करती है और ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे को कम करती है।
मेटाबॉलिज्म को तेज कर वजन घटाता है:
यह पूरे शरीर को एक साथ एक्टिव करता है। कैलोरी तेजी से खर्च होती है। मेटाबॉलिक रेट बढ़ता है। शरीर गर्म होकर फैट बर्न करता है। फिटनेस विशेषज्ञ इसे वजन कम करने का सबसे प्रभावी तरीका मानते हैं।
कितने पुश-अप्स सही हैं?
महिलाओं को शुरुआत में 5 से 10 पुश अप्स रोज करने चाहिए। धीरे-धीरे इसे बढ़ाकर 15 से 20 रोज के पुश अप्स पर ले आएं और ए़डवांस लेवल की महिलाओं को रोजाना 30 से 40 पुश अप्स करने चाहिए। धीरे-धीरे वक्त और रेप्स बढ़ाएं, इसी में शरीर की जीत छुपी है।
पुश अप्स कैसे शुरू करें?
शुरुआत वॉल पुश-अप से करें। उसके बाद नी पुश-अप पर आएं। फिर स्टैंडर्ड पुश-अप करना शुरू करें। रोजाना 10 मिनट पुश अप्स को जरूर दें।
Next Story





