लाइफ स्टाइल

Fitness Tips: वॉक करते समय न करें ये गलतियां, वरना नहीं मिलेगा कोई फायदा

Sarita
16 May 2025 6:47 AM IST
Fitness Tips: वॉक करते समय न करें ये गलतियां, वरना नहीं मिलेगा कोई फायदा
x
Fitness Tips: कुछ लोग वाॅक तो करते हैं लेकिन स्वास्थ्य पर इसका कोई असर नहीं दिखता। पैदल चलने के बाद भी अगर आप की सेहत पर इसका सकारात्मक प्रभाव न दिखे तो समझ लीजिए कि आप वॉक करते समय कुछ गलतियां कर रहे हैं। सही तकनीक और सावधानी के साथ वॉक करके लाभ प्राप्त किया जा सकता है। अगर आप भी वॉक को अपनी फिटनेस का हिस्सा बनाना चाहते हैं, तो इन गलतियों से बचना बेहद जरूरी है।
वॉक करते समय होने वाली गलतियां:
गलत पॉश्चर में चलना:
पैदल चलने की एक सही तकनीक है। झुककर या बहुत तेजी से सिर झुकाकर चलने से गर्दन और पीठ में दर्द हो सकता है। चलते समय पीठ सीधी और कंधे रिलैक्स रखें। आंखें सामने होनी चाहिए और वॉक के दौरान लंबी लंबी सांस लें।
वॉर्मअप न करना:
अक्सर लोग सीधे तेज गति से पैदल चलना शुरू कर देते हैं। इससे उनके पैरों या शरीर में दर्द हो सकता है। वॉक शुरू करने से पहले हल्का स्ट्रेचिंग कर लें और शुरुआत में धीरे धीरे चलें। बिना वॉर्मअप के अचानक तेज चलना मांसपेशियों में खिंचाव का कारण बन सकता है।
चलने की गति:
पैदल चलते समय लोग चलने की गति पर ध्यान नहीं देते। धीरे चलने से शरीर पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। वहीं बिना आदत के बहुत तेज चलना जल्दी थका सकता है। अपनी क्षमता के अनुसार मध्यम गति से चलना चाहिए और धीरे धीरे अपनी चलने की गति को बढ़ाना चाहिए।
वॉक का सही समय:
कुछ लोग जब वक्त मिलता है तभी वाॅक करने लगते हैं। लेकिन इससे आपके शरीर पर नकारात्मक असर भी हो सकता है। जैसे गर्मी में दोपहर के समय वॉक करना डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ा सकता है। सुबह या शाम के समय वॉक करना बेहतर होता है जब मौसम ठंडा और हवा ताजगी भरी हो।
कई बार लोग सुबह उठकर पूरी तरह से खाली पेट वॉक करते हैं। खाली पेट वाॅक करने से चक्कर या कमजोरी महसूस हो सकती है। वॉक पर जाने से 30-45 मिनट पहले हल्का स्नैक जैसे फल या सूखे मेवे खाना फायदेमंद होता है।
Next Story