लाइफ स्टाइल

मेथी थेपला, स्वाद के साथ मिलती हैं सेहत

Kiran
15 Jun 2023 3:38 PM GMT
मेथी थेपला, स्वाद के साथ मिलती हैं सेहत
x
आवश्यक सामग्री
- 1 कप मेथी (कटी हुई)
- 1 कप ताज़ा दही
- 1 कप गेहूं का आटा
- 2 टेबलस्पून बेसन
- 2 टेबलस्पून ज्वार का आटा
- 2 टेबलस्पून बाजरे का आटा
- 2 टेबलस्पून हरी मिर्च-अदरक-लहसुन का पेस्ट
- 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
- 1 टीस्पून धनिया पाउडर
- 1 टीस्पून जीरा पाउडर
- 1 टेबलस्पून तेल (मोयन के लिए)
- तेल सेंकने के लिए
- नमक स्वादानुसार
बनाने की विधि
- सेंकने के लिए तेल को छोड़कर सारी सामग्री को मिला लें।
- आवश्यकतानुसार पानी मिलाकर गूंध लें।
- छोटी लोई लेकर पतली रोटी बेलें।
- गरम नॉनस्टिक तवे पर तेल लगाकर दोनों तरफ़ से सेंक लें।
- गरम-गरम चाय, दही या अचार के साथ सर्व करें।
Next Story