लाइफ स्टाइल

कई बीमारियों से राहत दिलाने में मददगार हैं सौंफ की चाय

Tara Tandi
16 Jan 2022 7:28 AM GMT
कई बीमारियों से राहत दिलाने में मददगार हैं सौंफ की चाय
x
सौंफ के दानों का सेवन कर हम अपने मुंह को फ्रेश करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। सौंफ के दानों का सेवन कर हम अपने मुंह को फ्रेश करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है। लेकिन क्या आप इस बात को जानती हैं कि सौंफ की चाय भी बनती है जो कि कई बीमारियों से राहत दिलाने में मदद करती है।

महिलाओं के स्वास्थ्य: सौंफ की चाय से शरीर का इस्ट्रोजन बढ़ता है, जिससे महिलाओं के हार्मोन में होने वाली किसी भी तरह की गड़बड़ी दूर हो जाती है। इसी के साथ यह पीरियड्स में होने वाले पेट दर्द से भी राहत दिलाती है।
पाचन क्रिया: सौंफ की इस चाय को पीने से पेट में गैस नहीं बनती हैं और डायरिया और पेट दर्द जैसी समस्या में भी आसानी से राहत मिल जाता है।
पेट के कीड़े: सौंफ की चाय का सेवन करके पेट में एसिड लेवल कम हो जाता है, इससे आंतों में होने वाले बैक्टीरिया और कीड़े भी खत्म हो जाते हैं।
रक्त को करें साफ: इस चाय का सेवन करके आप जॉन्डिस के खतरे को कम कर सकती हैं। इसी के साथ यह किडनी के कार्य को तेज करके हमारे खून को साफ करती है।
गठिया में फायदेमंद: इस चाय का सेवन करके आप आसानी से अपने जोड़ों में होने वाले दर्द से राहत पा सकती हैं, इससे आपको जल्द आराम मिलता है।
आंखों के लिए: रातभर ठीक से ना सोने से हमारी आंखों में सूजन हो जाती है, इसके लिए आप सौंफ की चाय बनाए और फिर रूई इसमें डुबोकर अपनी आंखों को 10 मिनट के लिए सेंके।


Next Story