लाइफ स्टाइल

पिता चलाते हैं पान की दुकान, जानें आखिर बेटी कैसे बन गई टॉपर

Gulabi Jagat
9 Sep 2023 7:24 AM GMT
पिता चलाते हैं पान की दुकान, जानें आखिर बेटी कैसे बन गई टॉपर
x
आखिर बेटी कैसे बन गई टॉपर
हम अक्सर लोगों को कहते सुनते हैं कि जीवन में सफलता के लिए पेरेंट्स का अच्छे मुकाम पर होना जरूरी है। हालांकि, निशि गुप्ता नाम की लड़की ने इसे गलत प्रूफ कर दिया है। उनके पिता पान की दुकान चलाते हैं और वो जज बन गई हैं। इस आर्टिकल में जानें उनके टॉपर बनने की पूरी कहानी।
राज्य न्यायिक सेवा टॉपर निशि गुप्ता
निशि गुप्ता राज्य न्यायिक सेवा टॉपर हैं। उन्होंने पहले प्रयास में यूपीपीएससी में सफलता हासिल की है। वो मूल रूप से कानपुर के लाजपत नगर से हैं। उनके पिता का नाम निरंकार गुप्ता है, जो पान की दुकान चलाते हैं।
निशि गुप्ता के पिता और पूरे परिवार ने शुरुआत से उन्हें पढ़ने का माहौल दिया। निशि ने ही स्कूल की पढ़ाई करने के बाद कानून की पढ़ाई का निर्णय लिया। पहले प्रयास में इस परीक्षा में पहला स्थान हासिल करना अपने आप में बड़ी बात है।
निशि गुप्ता ने कहां से पढ़ाई की है?
निशि गुप्ता ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय के विधि विभाग से एलएलबी की पढ़ाई की है। इसी परीक्षा के दौरान उन्होंने राज्य न्यायिक सेवा की परीक्षा की तैयारी शुरू कर ली थी। निशि गुप्ता की बड़ी बहन शिवानी गुप्ता और भाई भी इंजीनियर हैं।
निशि गुप्ता ने कैसे की तैयारी?
निशि गुप्ता ने शुरुआत ने पढ़ाई पर फोकस रखा और हर एक विषय को गहराई से पढ़ा। इसके साथ-साथ कोविड के दौरान आए समय मे उन्हें घर पर प्रैक्टिस करने का ढेर सारा समय मिला, जिसका उन्होंने लाभ उठाया।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Next Story