लाइफ स्टाइल

शहद के सेवन से फैट तेजी से होता है बर्न

Apurva Srivastav
18 Jan 2023 1:27 PM GMT
शहद के सेवन से फैट तेजी से होता है बर्न
x
डॉक्टर भी डायबिटीज के मरीजों को चीनी के बदले में शहद खाने की सलाह देते हैं।

आजकल मोटापा आम समस्या बन गई है। हर चौथा व्यक्ति बढ़ते वजन से परेशान है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो गलत खानपान और अत्यधिक आराम की वजह से वजन बढ़ने लगता है। एक बार वजन बढ़ जाने के बाद कंट्रोल करना आसान नहीं होता है। इसके लिए व्यक्ति को डेडिकेट होना पड़ता है। लापरवाही बरतने से वजन बहुत बढ़ जाता है। इससे कई अन्य बीमारियां भी दस्तक देती हैं। इसके लिए खानपान पर पैनी नजर रखें। साथ ही रोजाना एक्सरसाइज जरूर करें। इसके लिए अलावा, बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए रोजाना दूध में शहद मिलाकर सेवन कर सकते हैं। इसके सेवन से बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। कई शोधों में दावा किया गया है कि शहद के सेवन से फैट तेजी से बर्न होता है। आइए, शहद और दूध के बारे में सबकुछ जानते हैं-



शहद

डॉक्टर भी डायबिटीज के मरीजों को चीनी के बदले में शहद खाने की सलाह देते हैं। इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत कम होता है। इससे रक्त में शर्करा स्तर नहीं बढ़ता है इसमें औषधीय गुण नायसिन, विटामिन बी-6, विटामिन सी कार्बोहाइड्रेट, राइबोफ्लेविन और एमिनो एसिड पाए जाते हैं, जो विभिन्न प्रकार की बीमारियों में फायदेमंद होते हैं। डायबिटीज के मरीज शुगर कंट्रोल करने के लिए शहद का सेवन कर सकते हैं।


कैसे करें सेवन

अगर आप मोटापे से परेशान हैं और बढ़ते वजन को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो रोजाना रात में सोने से पहले एक गिलास गुनगुने गर्म पानी में एक चम्मच शहद मिलाकर पिएं। वहीं, आपको पसंद नहीं है, तो गुनगुने गर्म पानी में चम्मच शहद मिलाकर शहद वाला पानी पिएं। रोजाना सुबह में भी डिटॉक्स ड्रिंक में शहद मिलाकर सेवन करने से बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।


Next Story