- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Fashion : नवरात्रि में...
Fashion : नवरात्रि में ट्रेंडी साड़ी ड्रेपिंग, लुक को बनाएं खास

फैशन | नवरात्रि सिर्फ पूजा-पाठ का नहीं, बल्कि ट्रेडिशनल फैशन को स्टाइल में फ्लॉन्ट करने का भी मौका होता है। इस बार नवरात्रि 30 मार्च 2025, रविवार से शुरू हो रही है, और इन नौ दिनों में महिलाएं साड़ी पहनकर खुद को खास दिखाने के लिए अलग-अलग स्टाइल अपनाती हैं। अगर आप भी नवरात्रि के दौरान फेस्टिव परफेक्ट लुक पाना चाहती हैं, तो साड़ी ड्रेपिंग के कुछ नए और ट्रेंडी तरीके आजमा सकती हैं। इससे आप न सिर्फ स्टाइलिश दिखेंगी बल्कि गरबा और डांडिया नाइट में कंफर्टेबल भी महसूस करेंगी।
क्लासिक नऊवारी लुक महाराष्ट्रियन नऊवारी साड़ी नवरात्रि के दौरान ट्रेडिशनल और ग्रेसफुल लुक देती है। इस स्टाइल में साड़ी धोती की तरह बंधती है, जिससे यह गरबा और डांसिंग के लिए बेहद आरामदायक रहती है। इसके साथ नथ और हेवी ज्वेलरी लुक को कंप्लीट कर सकती है।
गुजराती स्टाइल ड्रेपिंग अगर आप गरबा नाइट के लिए कुछ यूनिक ट्राय करना चाहती हैं, तो गुजराती स्टाइल साड़ी ड्रेपिंग परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। इसमें पल्लू सामने की तरफ रहता है, जिससे यह लहंगे जैसा फील देता है और पारंपरिक लुक को खूबसूरती से उभारता है।
बंगाली साड़ी स्टाइल मां दुर्गा के इस पर्व पर बंगाली साड़ी स्टाइल ट्राय करना एक शानदार विकल्प हो सकता है। यह लाल और सफेद कॉम्बिनेशन की साड़ी के साथ हेवी ज्वेलरी और बड़ी बिंदी के साथ जबरदस्त लुक देती है। यह स्टाइल शक्ति और सौंदर्य का प्रतीक माना जाता है।
राजस्थानी और मारवाड़ी ड्रेपिंग अगर आप रॉयल लुक चाहती हैं, तो राजस्थानी और मारवाड़ी स्टाइल की साड़ी ट्राय करें। इसमें पल्लू सिर पर आता है, जिससे यह ट्रेडिशनल और एलीगेंट दोनों लगता है। इस स्टाइल के साथ ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी और चूड़ियों का कॉम्बिनेशन बेस्ट रहेगा।
बेल्ट के साथ मॉडर्न ट्विस्ट अगर आप ट्रेडिशनल के साथ मॉडर्न टच चाहती हैं, तो बेल्ट स्टाइल साड़ी ट्राय कर सकती हैं। कमर पर बेल्ट पहनने से साड़ी स्टाइलिश दिखती है और साथ ही पूरे दिन आरामदायक भी लगती है।
इस नवरात्रि आप अपनी साड़ी को नए-नए तरीकों से पहनकर खुद को और ज्यादा खूबसूरत बना सकती हैं। ट्रेडिशनल से लेकर फ्यूजन स्टाइल तक, सही एक्सेसरीज और हेयरस्टाइल के साथ आपका लुक एकदम परफेक्ट लगेगा।





