लाइफ स्टाइल

Fashion Tips: आज है नवरात्रि का दूसरा दिन, इस खास रंग के कपड़े पहनकर मां ब्रह्मचारिणी को करें प्रसन्न

Sarita
31 March 2025 9:47 AM IST
Fashion Tips: आज है नवरात्रि का दूसरा दिन, इस खास रंग के कपड़े पहनकर मां ब्रह्मचारिणी को करें प्रसन्न
x
Fashion Tips: सफेद रंग शांति और पवित्रता का प्रतीक है। ऐसे आपको सफेद रंग का ड्रेस पहनकर पूजा करना चाहिए। हम यहां आपको सफेद रंग के कपड़ों के कुछ विकल्प बताने जा रहे हैं, जिसे आप पूजा में कैरी कर सकते हैं।आज नवरात्रि का दूसरा दिन है, जो मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी को समर्पित है। यह दिन भक्तों के लिए विशेष महत्व रखता है, क्योंकि मां ब्रह्मचारिणी ज्ञान, तप और संयम की देवी मानी जाती हैं। जिस तरह से मां दुर्गा के सभी स्वरूपों की पूजा अलग-अलग प्रकार से होती है, ठीक उसी प्रकार से उन्हीं के पसंद के रंग का कपड़ा पहनना शुभ माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार मां ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग प्रिय है।
कुर्ता और धोती पहनें
सनातन धर्म में पूजा-पाठ के दौरान कुर्ता और धोती पहनना शुभ माना जाता है। इसलिए आप भी पूजा में धोती पहनकर शामिल हो सकते हैं। मां ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग बेहद प्रिय है, अतः आप सफेद रंग का कुर्ता और धोती पहनकर पूजा कर सकते हैं।
सफेद रंग का सूट भी आपको सादगी भरा लुक देगा। पूजा के समय आप सफेद रंग का सूट भी कैरी कर सकती हैं। सफेद सूट के साथ-साथ आप चाहें तो लाल-हरे बॉर्डर वाली सफेद साड़ी भी पूजा के वक्त कैरी कर सकती हैं।
महिलाएं पूजा के दौरान ऐसी हेयर स्टाइल अपनाएं
पूजन के समय बालों को खुला छोड़ने से बचें, क्योंकि खुले बाल आपको असहज कर सकते हैं। इसके बजाय, बालों को पोनीटेल में बांधें। साथ ही, यदि आप चाहें तो बालों का जूड़ा बनाकर भी सज्जन और सुविधाजनक हेयर स्टाइल चुन सकती हैं।
Next Story