लाइफ स्टाइल

Fashion : हेमा मालिनी से लेकर शर्मिला टैगोर तक

Rounak Dey
26 May 2023 3:12 PM GMT
Fashion : हेमा मालिनी से लेकर शर्मिला टैगोर तक
x
साड़ी में बेहद खूबसूरत लगती हैं ये अभिनेत्रियां

Fashion : बॉलीवुड जगत में कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं, जो अपने समय में करोड़ों दिलों पर राज करती थीं। आज भले ही कितनी नई एक्ट्रेस डेब्यू कर रही हैं, पर उन्हें टक्कर देना नामुमकिन सा है। बॉलीवुड की ओल्ड बॉलीवुड अभिनेत्रियां ना सिर्फ एक्टिंग की वजह से बल्कि अपने लुक्स की वजह से भी आज की अभिनेत्रियों को कड़ी टक्कर देती हैं। इन गोल्डन बॉलीवुड अभिनेत्रियों की लिस्ट में हेमा मालिनी, आशा पारेख, शर्मिला टैगोर, रेखा और दीप्ति नवल का नाम भी शामिल है।

ये ऐसी अभिनेत्रियां हैं जो अगर आज भी साड़ी पहन किसी इवेंट में आ जाएं तो सारी लाइमलाइट लूट लेती हैं। इनके साड़ी लुक्स बेहद एलिगेंट होते हैं। इनके फैंस आज भी इनकी एक झलक पाने को बेताब रहते हैं। इसी के चलते आज के लेख में हम आपको इन्हीं अभिनेत्रियों के साड़ी लुक्स दिखाने जा रहे हैं। ताकि आप भी इनसे टिप्स लेकर खूबसूरत दिख सकती हैं।अभिनेत्री आशा पारेख किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उनके लुक्स बेहद एलिगेंट होते हैं। अबू जानी संदीप खोसला के कलेक्शन की इस साड़ी में वो बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। इस लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने गले में एक नेकपीस और कानों में हल्के ईयररिंग पहने हैं।

खूबसूरती के मामले में एक्ट्रेस हेमा मालिनी आज के समय की एक्ट्रेस को कड़ी टक्कर देती हैं। उनके साड़ी लुक इतने खूबसूरत होते हैं कि आप इससे टिप्स ले सकती हैं। वो अपने बालों को अक्सर खुला ही छोड़ती हैं। दोनों साड़ी लुक में एक्ट्रेस बला की खूबसूरत लग रहीं हैं।

एक्ट्रेस दीप्ति नवल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर या तो कॉटन की या फिर सिल्क की ही साड़ी कैरी करती हैं। एक्ट्रेस के सभी साड़ी लुक सिंपल और एलिगेंट होते हैं।

Next Story