- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- 'Falooda Kulfi: ...
लाइफ स्टाइल
'Falooda Kulfi: गर्मियों में बच्चों के लिए घर पर बनाएं फालूदा कुल्फी
Sarita
11 May 2025 10:58 AM IST

x
'Falooda Kulfi: फालूदा कुल्फी खाने में बेहद टेस्टी होती है और इसे देखकर बच्चों ही नहीं, बड़ों के भी मुंह में पानी आ जाता है। लीजिए आप भी फालूदा कुल्फी बनाने की विधि नोट करें और इसे आज ही ट्राई करें। हमें यकीन है कि फालूदा कुल्फी रेेसिपी आपको जरूर पसंद आएगी ।
आवश्यक सामग्री :
फालूदा के लिए-
कॉर्न फ्लोर – 400 ग्राम,
पीला रंग – 2-3 बूंदें,
पानी– 400 मिली।
कुल्फी के लिए-
दूध – 500 मिली0,
शक्कर – 100 ग्राम,
छोटी इलायची पाउडर– 01 चुटकी,
पिस्ता – 20 ग्राम (छिला हुआ),
काजू– 20 ग्राम (कटे हुए),
केसर – 01 चुटकी,
पीला रंग – 02 चुटकी।
फालूदा कुल्फी बनाने की विधि :
फालूदा बनाने की विधि: फालूदा कुल्फीके लिये सबसे पहले कड़ाही में पानी, कॉर्नफ्लोर और पीला रंग डाल कर उसे अच्छी तरह से मिलायें और उसे चलाते हुए मीडियम आंच पर पकायें। मिक्चर गाढ़ा होने पर उतार लें और फालूदा प्रेस में डालें। प्रेस को ठंडे पानी से भरे बर्तन के ऊपर रखें और धार बनाते हुए बिना रूके फालूदा बनाएं। फिर उन्हें निकाल कर फ्रिज में रख दें।
कुल्फी बनाने की विधि : एक चम्मच पानी में केसर को घोल कर रख लें। कड़ाही में घी डाल कर गर्म करें। घी गर्म होने पर उसमें दूध और पीला रंग मिला दें। मीडियम आंच पर दूध को पकायें और लगातार चलाते रहें। जब दूध 1/4 रह जाए, उसमें शक्कर मिला दें।
शक्कर घुल जाने तक दूध को चलाते रहें। फिर उसमें कुल्फी वाला बाकी सामान भी डाल दें और आंच से उतार लें। दूध के ठंडा होने पर उसे कुल्फी के सांचों में भर लें और फ्रिज में रख दें।
2-3 घंटे के बाद सांचों को फ्रिज से निकाल लें और उन्हें गर्म पानी में कुछ समय के लिए डुबाएं। इससे कुल्फी सांचों को छोड़ देगी। अब कुल्फी को प्लेट में निकाल लें और फालूदा डाल कर पेश करें।
Tags'Falooda Kulfiगर्मियोंफालूदाकुल्फी'Falooda KulfisummerFaloodaKulfiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





