- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Falahar Recipe For...
लाइफ स्टाइल
Falahar Recipe For Sawan: सावन में व्रत रख रहे हैं, इन 5 स्वादिष्ट व्यंजनों से पेट और दिल को खुश करें
Sarita
6 July 2025 1:04 PM IST

x
Falahar Recipe For Sawan : 11 जुलाई से शुरू हो रहे सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा की जाती है. इस पवित्र महीने में लोग सच्चे मन से भोलेनाथ की पूजा करते हैं, तमाम अनुष्ठान करते हैं और कई लोग कावड़ यात्रा भी करते हैं. कई लोग पूजा-पाठ के साथ-साथ सावन में पड़ने वाले सोमवार का व्रत भी रखते हैं. इस व्रत में फलाहार का सेवन किया जाता है. लोगों को लगता है कि फलाहार बनाना बहुत मुश्किल काम है, ऐसे में यहां हम आपको पांच ऐसे स्वादिष्ट व्यंजनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो झटपट बनकर तैयार हो जाते हैं|
मिश्रित फल चाट:
कुछ हेल्दी विकल्प तलाश रहे हैं तो फलाहारी चाट अपने लिए तैयार करें। इसे बनाने के लिए आपको अपने पंसदीदा फल जैसे केला, सेब, अंगूर, अनार, पपीता के साथ-साथ नींबू सेंधा नमक, काली मिर्च की जरूरत पड़ेगी। इसे बनाने के लिए कटे हुए फलों को मिलाकर ऊपर से सेंधा नमक और काली मिर्च छिड़कें। इसका आप भोग भी लगा सकते हैं।
साबूदाना खिचड़ी:
फलाहारी खाने की बात की जाए और साबूदाना खिचड़ी का जिक्र न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। साबुदाना खिचड़ी बनाने का प्लान कर रहे हैं तो सबसे पहले 6-8 घंटे तक साबुदाना को पानी में भिगो दें। पानी में भीगने की वजह से ये फूल जाएगा, जिस कारण ये एकदम खिला-खिला बनेगा और देखने में भी अच्छा लगेगा।
कुछ ऐसा बनाने का प्लान कर रही हैं, जिसे तैयार करने मे ज्यादा घी तेल न लगे तो कुट्टू का चीला एक बेहतर विकल्प है। कुट्टू का चीला बेहद कम तेल में सिक जाता है। इसे आप आलू की सब्जी या फिर फलाहारी चटनी के साथ भी परोस सकते हैं। इसे बनाते समय बेटर सही तैयार करें, तभी ये एकदम डोसे की तरह तैयार होगा।
सिंघाड़े के आटे का हलवा:
सिंघाड़े के आटे का हलवा खाने में कापी स्वादिष्ट लगता है। इसे बनाने के लिए सिंघाड़े का आटा, देसी घी, पानी, चीनी की जरूरत पड़ती है। इसके लिए सबसे पहले सिंघाड़े के आटे को घी में अच्छी तरह से भूनकर उसमें पानी और चीनी डालें। कुछ ही मिनटों में फलाहारी हलवा तैयार करें। इस हलवे में किसी तरह की मेवा डालने की जरूरत नहीं पड़ती।
मखाना खीर:
सावन के महीने में मखाना खीर बनाकर आप भोलेनाथ को इसका भोग भी लगा सकते हैं। इसे बनाना काफी आसान होता है। इसलिए इस सावन बिना देर किए झटपट मखाना खीर तैयार करें। इसका आप भोग भी लगा सकते हैं, और फलाहारी होने की वजह से आप इसका सेवन भी कर सकते हैं।
TagsFalaharSawanसावनव्रतस्वादिष्टव्यंजनोंपेटFalaharfastdeliciousrecipesstomach जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





