लाइफ स्टाइल

Face Scrub: ग्लोइंग स्किन के लिए लगाएं ये होममेड स्क्रब

Sarita
27 Jan 2025 9:56 AM IST
Face Scrub: ग्लोइंग स्किन के लिए लगाएं ये होममेड स्क्रब
x
Face Scrub: आप बस इन 3 चीजों को लगाएं और चेहरे को साफ करें। इससे चेहरा साफ हो जाएगा। साथ ही, आपको बाजार से स्क्रब लाने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।
स्क्रब बनाने के लिए सामग्री
Scrub for face
एक कटोरी ओट्स
शहद- 2 चम्मच
कॉफी- 2 चम्मच
स्क्रब बनाने का तरीका
इसे बनाने के लिए आपको सबसे पहले कुछ देर के लिए ओट्स को भिगोकर रखना है।
एक तरफ मिक्सी में कॉफी को अच्छे से ग्राइंड कर लेना है।
अब इन सभी चीजों को एक कटोरी में निकालना है।
फिर मात्रा के अनुसार कॉफी, ओट्स और शहद को मिक्स करना है।
आप चाहें तो इसमें जोजोबा ऑयल या एलोवेरा जेल भी मिक्स कर सकती हैं।
अब इस मिश्रण को अच्छे से मिलाना है।
इस तरह इस्तेमाल करें स्क्रब
इसे लगाने के लिए आपको पहले त्वचा को साफ करना है।
अब अपने हाथों से इसे चेहरे पर लगाएं।
फिर 15 मिनट के लिए अच्छे से स्क्रब करें।
इसके बाद इसे थोड़ी देर चेहरे पर लगा रहने दें।
फिर गुनगुने पानी से चेहरे को साफ करें।
स्क्रब के फायदे
त्वचा को साफ रखने के लिए स्क्रब का इस्तेमाल किया जा सकता है।
कॉफी त्वचा में मौजूद डेड स्किन को हटा देते हैं।
स्क्रब करने से त्वचा में से ऑयल भी कम हो जाता है।
शहद त्वचा को एक्सफोलिएट करता है।
इस तरह से आप तीन चीजों का इस्तेमाल करके स्क्रब बना सकती हैं। इससे आपकी त्वचा साफ हो सकती है। साथ ही, चेहरे पर निखार भी नजर आ सकता है। साथ ही, आपको बाहर जानें की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।
Next Story