लाइफ स्टाइल

face pack: खूबसूरती पाए इन पपीते के फेसपैक से

Raj Preet
1 July 2024 1:46 PM GMT
face pack: खूबसूरती पाए इन पपीते के फेसपैक से
x
Lifestyle लाइफस्टाइल: चेहरा सुंदर हो तभी अच्छा लगता है। सुंदर चेहरे से ही एक लडकी की खूबसूरती नजर आती है। त्वचा रुखी सुखी सी हो तो चेहरे का आकर्षण खत्म हो जाता है। पानी की कमी की वजह से त्वचा बेरुखी सी हो जाती है। इसके लिए बाज़ार के उत्पादों का उपयोग करने की बजाये घर के बने फेसपैक face pack का इस्तेमाल किया जाये तो वह निखर जाती है इसके लिए पपीते से बना फेसपैक बहुत ही अच्छा रहता है। आज हम आपको पपीते के फेसपैक के बारे में बतायेंगे तो आइये जानते है इस बारे में...
# पपीते और निम्बू का फेसपैक
निम्बू और पपीता को एक साथ उपयोग में लेने से त्वचा की मृत कोशिकाए दूर हो जाती है। इसके लिए पपीते को मेश कर ले। इसके बाद मेश किये हुए पपीते में नीबू की 10-12 बूंद डालकर उसे अपने चेहरे पर लगाये। इससे त्वचा निखर जाएगी।
# पपीता और टमाटर
टमाटर का उपयोग कोमल त्वचा के लिए होता ही और इसके साथ अगर पपीते का उपयोग किया जाये तो त्वचा बहुत ही सुंदर और कोमल हो जाती है। इसके लिए मेश किये हुए पपीते में टमाटर डालकर अच्छे से मिला ले अब इस पैक को चेहरे पर 10-15 मिनट के लिए लगा ले। फिर ठंडे पानी से मुहं धो ले।
# पपीता और शहद
शहद त्वचा को अंदर से खुबसुरत बनाता है। इसके लिए मेश किये हुए पपीते में 1 चम्मच शहद को डाल दे। अब इस पैक को चेहरे पर 15-20 मिनट के लिए लगा ले। फिर ठंडे पानी से मुहं धो ले।
# पपीते और संतरे का रस
संतरे में विटामिन सी पाया जाता है जो की बेदाग त्वचा के लिए किया जाता है। इसके लिए मेश किये हुए पपीते में संतरे की कम से कम 10-15 बूंद डाल दे। फिर इसे करीब 10 मिनट के लिए चेहरे पर लगा ले। ठंडे पानी से मुहं धोकर चेहरे पर निखार लाने में सहायक है।
# पपीता और केला
केले में केल्शियम Calcium की मात्रा बहुत आधिक पाई जाती है। यह त्वचा से झाइयो, मुंहासो को दूर करने में सहायक है। इसके लिए मेश किये हुए पपीते में केले को भी मेश कर ले। अब इसमें थोड़ी सी शहद को डालकर अच्छे से मिला ले। अब इसे चेहरे पर 10-20 मिनट के लिए लगा ले। बाद में ठंडे पानी से मुहं धो ले।
Next Story