लाइफ स्टाइल

face pack: इन 5 आयुर्वेदिक फेसपैक से पाए सुन्दर निखार

Raj Preet
1 July 2024 1:51 PM GMT
face pack: इन 5 आयुर्वेदिक फेसपैक से पाए सुन्दर निखार
x
Lifestyle लाइफस्टाइल: आयुर्वेद में शरीर और त्वचा दोनों को ख्याल रखने की बातो का वर्णन है जिसे अपनाने से शरीर के साथ साथ त्वचा भी सुंदर हो जाती है। आयुर्वेद से त्वचा को सुंदर बनाया जा सकता है। झुर्रियो के साथ साथ मुंहासो की समस्या को भी आयुर्वेद की मदद से दूर किया जा सकता है। आयुर्वेद त्वचा को नुकसान नही होने देता है। आज हम आयुर्वेद के फेसपैक ayurvedic face packs से त्वचा को सुंदर बनाने के बारे में बतायेंगे तो आइये जानते है इस बारे में...
# केसर फेसपैक
केसर त्वचा को बेदाग बनाने में उपयोगी होता है। इसे दूध में मिलाकर चेहरे पर लगाने से त्वचा कोमल बनती है। इसके लिए केसर को दूध में भिगोकर रख दे अब इसे मसलकर चेहरे पर लगा ले। ऐसा करने से त्वचा पर निखार आता है।
# ग्रीन टी फेसपैक
ग्रीन टी में एंटीबेक्टीरियल गुण पाए जाते है जो कील मुहांसों को दूर करने में सहायक है। इसके लिए ग्रीन टी को उबालकर उसे ठंडा कर ले अब इसमें चावल का आटा मिला दे। इस पैक को चेहरे पर 15-20 मिनट के लिए लगा दे बाद में ठंडे पानी से धो ले ऐसा करने से चेहरे पर चमक आती है।
# बेसन और हल्दी का फेसपैक
बेसन त्वचा की रंगत को निखारने में सहायक है और हल्दी से त्वचा का रंग साफ़ होता है। इसके लिए बेसन को थोड़े से पानी में घोल ले और बाद में इसमें थोड़ी सी हल्दी डालकर इसका पेस्ट बना ले। अब इस पेस्ट को चेहरे पर 10-15 मिनट के लिए लगा ले। ऐसा करने से रंगत के साथ त्वचा का रंग भी साफ़ हो जायेगा।
ग्वारपाठे के फेसपैक face pack से चेहरे के सारे दाग धब्बे साफ हो जाते है। इसके लिए ग्वारपाठे को छील ले अब इसमें 1 चम्मच गुलाबजल और निम्बू का रस मिला दे। अब इसे चेहरे पर लगा ले और बाद में ठंडे पानी से धो ले।
# अंजीर और कद्दू का फेसपैक
त्वचा पर से झाइया हटाने में अंजीर और कद्दू का फेसपैक एक बेहतर उपाय है जिसके लिए दोनों को बराबर मात्रा में मिलाकर इसमें बादाम का तेल मिला ले। अब इसे चेहरे पर लगा ले और बाद में सादा पानी से मुहं धो ले।
Next Story