- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Face Mask: खूबसूरत और...
लाइफ स्टाइल
Face Mask: खूबसूरत और चमकदार त्वचा के लिए घर पर बनाएं ये फेस मास्क
Sarita
24 April 2025 8:33 AM IST

x
Face Mask: गर्मी और प्रदूषण के चलते हमारी त्वचा बेजान और रूखी हो जाती है। ऐसे में पार्लर जाने या महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स की ज़रूरत नहीं है। कुछ घरेलू उपाय अपनाकर आप घर बैठे ही अपनी त्वचा की देखभाल कर सकते हैं। आज हम आपको कुछ असरदार और आसान फेस मास्क के बारे में बताएंगे जिन्हें आप घर पर ही बना सकते हैं।
हल्दी और दही फेस मास्क: हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं और दही स्किन को मॉइश्चराइज करता है।
विधि:
– 1 चम्मच दही में आधा चम्मच हल्दी मिलाएं।
– इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें।
– यह मास्क स्किन को ग्लोइंग बनाता है और टैनिंग भी हटाता है।
बेसन और नींबू का फेस मास्क: बेसन त्वचा से गंदगी हटाता है और नींबू स्किन को साफ करता है।
विधि:
– 2 चम्मच बेसन, आधा चम्मच नींबू का रस और थोड़ा गुलाबजल मिलाकर पेस्ट बनाएं।
– 10-15 मिनट तक चेहरे पर लगाएं और फिर धो लें।
शहद और एलोवेरा फेस मास्क: यह मास्क ड्राई स्किन के लिए बेहद फायदेमंद है।
विधि:
– 1 चम्मच एलोवेरा जेल में 1 चम्मच शहद मिलाएं और चेहरे पर लगाएं।
– 15 मिनट बाद पानी से धो लें।
– इससे त्वचा हाइड्रेट रहती है और चमकदार दिखती है।
ओट्स और दूध का फेस मास्क: ओट्स डेड स्किन हटाता है और दूध त्वचा को पोषण देता है।
विधि:
– 1 चम्मच ओट्स को थोड़ा दूध में भिगोकर पेस्ट बना लें।
– चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से स्क्रब करें, फिर धो लें।
इन घरेलू नुस्खों को सप्ताह में 2-3 बार अपनाकर आप पा सकते हैं बेदाग, निखरी और सुंदर त्वचा – बिना किसी साइड इफेक्ट के।
TagsFace Maskचमकदारत्वचाफेस मास्कFace MaskGlowingSkinजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





