लाइफ स्टाइल

Fabric For Summer: गर्मी शुरू हो गई है, इन फैब्रिक्स से बने आउटफिट्स पहनकर पाएं इससे राहत

Sarita
19 March 2025 11:04 AM IST
Fabric For Summer: गर्मी शुरू हो गई है, इन फैब्रिक्स से बने आउटफिट्स पहनकर पाएं इससे राहत
x
Fabric For Summer: यहां हम आपको कुछ ऐसे ही फैब्रिक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको पहनने के बाद आपका लुक भी क्लासी लगेगा और साथ ही में आप गर्मी से भी बचे रहेंगे। खास बात ये है कि इन फैब्रिक के आउटफिट आते भी काफी सस्ते हैं, तो उन्हें खरीदने के लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
कॉटन Cotton
गर्मी के मौसम के लिए कॉटन के आउटफिट सबसे बेस्ट माने जाते हैं। इनमें पसीना काफी जल्दी सूख जाता है, इसलिए ये गर्मी के मौसम में काफी आराम पहुंचाते हैं। ऐसे में गर्मी के मौसम में अपने लिए खासतौर पर सूती फैब्रिक के सूट, साड़ी और कुर्ता जरूर खरीदें, ताकि आपको गर्मी का सितम न सहना पड़े।
खादीKhadi
खादी का कपड़ा कॉटन से थोड़ा मोटा होता है, लेकिन ये भी शरीर को काफी आराम पहुंचाता है। ये भी काफी ट्रेंडी, इको-फ्रेंडली और सुपर कम्फर्टेबल होता है। ये फैब्रिक समर कुर्ता-पायजामा, साड़ी और कैजुअल ड्रेस के लिए बेस्ट रहता है।
लिनेन Linen
आजकल ये फैब्रिक काफी चलन में है। ये सूती कपड़े से भी काफी हल्का होता है, और पहनने के बाद एलिगेंट लुक देता है। ऐसे में अपने कलेक्शन में इस फैब्रिक का आउटफिट शामिल करें। इस फैब्रिक में समर ट्राउजर, शर्ट, कुर्ता और ड्रेसेज़ के लिए बेहतरीन पसंद हो सकती है।
रियॉनRion
यदि आप ऐसा फैब्रिक चाहते हैं जिसकी प्रेस ज्यादा खराब न हो, तो आपके लिए बेस्ट विकल्प हो सकता है। ये दिखता सिल्क की तरह ही है, ऐसे में इसे किसी कार्यक्रम में भी कैरी किया जा सकता है। ये पसीना काफी जल्दी सोखता है। इस फैब्रिक से आप अनारकली ड्रेस, मैक्सी ड्रेस और वेस्टर्न आउटफिट तैयार करा सकती हैं।
यदि आप कुछ ऐसा फैब्रिक तलाश कर रहे हैं, जो पहनने में काफी हल्का हो तो ये आपके लिए एक बेहतर विकल्प है। ये फैब्रिक स्वेट-फ्री नहीं होता, लेकिन इसकी फ्लोई नेचर आपको गर्मी से राहत देती है। ये समर साड़ी, पार्टी वियर ड्रेस और कुर्तियों के लिए बेस्ट रहते हैं।
Next Story