लाइफ स्टाइल

Eyebrow Growth Tips: अपनी आइब्रो को घना करने के लिए इन चीजों का करें इस्तेमाल

Bharti Sahu 2
13 Sep 2024 4:06 AM GMT
Eyebrow Growth Tips: अपनी आइब्रो को घना करने के लिए इन चीजों का करें इस्तेमाल
x
Eyebrow Growth Tips: खासतौर पर हर महिला ये चाहती है कि आज के समय में उसकी आइब्रो घनी, काली और खूबसूरत हों। बहुत सी महिलाओं के तो बचपन से ही आइब्रो की ग्रोथ कम होती है। अगर आप भी उन्हीं महिलाओं में से है, जो इस परेशानी से जूझ रहीं हैं तो ये लेख आपके लिए है। यहां हम आपको घरेलू नुस्खे अपनाकर आइब्रो की ग्रोथ सही करने के लिए टिप्स देंगे।
कैस्टर ऑयल Castor Oil
अगर आपके घर में कैस्टर आयल या अरंडी का तेल उपलब्ध है तो आप इसका इस्तेमाल करके आइब्रो की ग्रोथ बढ़ा सकते हैं। इसके लिए बस रोजाना रात में सोने से पहले अरंडी का तेल आईब्रो पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। इसे रात भर लगा रहने दें और सुबह धो लें। इसमें में प्रोटीन, फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो आईब्रो की ग्रोथ में मदद कर सकते हैं।
नारियल का तेल Coconut Oil
आइब्रो की ग्रोथ सही करने का ये एक सबसे आसान और आसान तरीका है। इसके लिए आपको बस एक कॉटन में नारियल तेल लेकर उसे सही तरह से आईब्रो पर लगाना है और इसे रातभर के लिए छोड़ देना है। इससे भी आइब्रो की ग्रोथ सही से होने लगती है।
ऑलिव ऑयल Olive oil
आजकल तो लोग खाना बनाने में भी ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में आप आइब्रो की ग्रोथ बढ़ाने के लिए इस ऑयल से आईब्रो की मालिश करें और इसे 1-2 घंटे तक लगा रहने दें, फिर धो लें।
Next Story