- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Eye Care Tips:...
लाइफ स्टाइल
Eye Care Tips: गर्मियों में अपनी आंखों का ख्याल रखने के लिए करें ये काम
Sarita
13 May 2025 11:25 AM IST

x
Eye Care Tips: गर्मियों में त्वचा के साथ-साथ आंखों का भी खास ख्याल रखना जरूरी होता है. इस मौसम में धूप और प्रदूषण का आंखों पर बुरा असर पड़ता है, जिससे आंखों से जुड़ी कई समस्याएं होने लगती हैं|
ज्यादातर लोग गर्मी के मौसम में आंखों में जलन, लाल होना और आंखों से पानी आने की समस्या से परेशान रहते हैं. इन समस्याओं से बचने के लिए जरूरी है कि आप अपनी आंखों का खास ख्याल रखें. हम इस लेख में हेल्थ एक्सपर्ट से जानेंगे आंखों से जुड़ी समस्याओं से बचने के टिप्स के बारे में. जिन्हें फॉलो करने से आप गर्मियों में होने वाली आंख से जुड़ी समस्याओं से बच सकते हैं|
खीरे का सेवन करें:
गर्मी के मौसम में खीरा न सिर्फ शरीर के लिए अच्छा होता है बल्कि इनका सेवन आंखों के लिए भी अच्छा हो सकता है. खीरा खाने से शरीर को बीटा कैरोटीन मिलता है, इसके साथ ही इसमें थोड़ी मात्रा में विटामिन ए भी होता है. खीरा खाने से ठंडक का एहसास होगा और आंखों की थकान भी दूर होगी. गर्मी के मौसम में खीरा खाने से आप तरोताजा महसूस करेंगे|
आलू का उपयोग करें:
गर्मी के मौसम में आंखों में जलन और सूजन से बचने के लिए आप आलू का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए कच्चे आलू को पतले टुकड़ों में काटकर अपनी बंद आंखों पर रखें. नियमित रूप से 10 से 15 मिनट तक आंखों पर रखने से आपको आंखों में ठंडक का एहसास होगा|
गुलाब जल में पाए जाने वाले तत्व आंखों को ठंडक पहुंचाने और आंखों की सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं. इसके लिए आप गुलाब जल में रुई का एक टुकड़ा डुबोकर उसे आंखों पर 5 से 10 मिनट के लिए रख सकते हैं. इससे आंखों की थकान और गर्मियों में आंखों से जुड़ी समस्याएं भी कम हो सकती हैं|
TagsEye Careगर्मियोंआंखोंख्यालकामEye CareSummerEyesCareWorkजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





