लाइफ स्टाइल

Eye Care: आंखों की थकान दूर करने लिए करे ये बेस्ट 5 एक्सरसाइज

Sanjna Verma
28 July 2024 12:13 PM GMT
Eye Care: आंखों की थकान दूर करने लिए करे ये बेस्ट 5 एक्सरसाइज
x
Eye Care आंख की देखभाल: ऑफिस और करियर में बढ़ते कॉम्पिटिशन की वजह से ज्यादातर लोगों को घंटों लैपटॉप या कंप्‍यूटर की स्क्रीन के आगे बैठा रहना पड़ता है। घंटो तक स्‍क्रीन की लगातार बढ़ती-घटती रोशनी कई बार आंखों के लिए स्ट्रेन और सिर दर्द का कारण बनने लगती है। विशेषज्ञों की मानें तो बढ़े हुए स्क्रीन टाइम का हर एक घंटा हमारी आंखों की मांसपेशियों पर अतिरिक्त दबाव डालता है। यही वजह है कि कम उम्र में ही लोग धुंधली दृष्टि, आंखों में खुजली, पानी आने और
सिरदर्द
जैसे समस्याओं के शिकार होते जा रहे हैं।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो अपने रूटिन में कुछ योग और excercise को शामिल करके व्यक्ति आंखों से जुड़ी तमाम तरह की परेशानियों को सिर्फ दूर कर सकता है। आइए जाते हैं ऐसे ही 5 बेस्ट योग और एक्सरसाइज के बारे में।
पामिंग-
पामिंग आंखों को आराम देने वाला व्यायाम है, जो आंखों की थकान को दूर करने में मदद कर सकता है। इसे करने के लिए सबसे पहले अपनी हथेलियों को आपस में रगड़कर गर्म कर लें। इन गर्म हथेलियों को अपनी बंद आंखों पर तब तक रखें जब तक कि हाथों की गर्मी खत्म ना हो जाएं।
चक्रासन-
आंखों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए चक्रासन योग का नियमित अभ्यास फायदेमंद हो सकता है। चक्रासन आंखों से जुड़ी कई समस्याओं के साथ मस्तिष्क को भी स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। चक्रासन योग को करने के लिए सबसे पहले पीठ के बल लेटकर अपने घुटनों को मोड़ें और एड़ी को जितना हो सके अपने नितंब के पास लाएं। हथेलियों को जमीन पर रखें और पैरों के साथ-साथ हथेलियों का उपयोग करके शरीर को ऊपर की ओर उठाएं । अपने कंधे के समानांतर पैरों को खोलें। वजन को बराबर बांटते हुए शरीर को ऊपर की ओर खींचे। इस मुद्रा में कुछ समय के लिए बने रहें।
पलकों का झपकाना-
आंखों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए काम के बीच में पलकों को समय-समय पर झपकाते रहना चाहिए। इस योगाभ्यास से optic nerve मजबूत और ड्राई आइज की समस्या को कम करने में मदद मिल सकती है। इसके लिए जितनी जल्दी हो सके लगभग 10 बार पलकों को झपकाएं। अबअपनी आंखें बंद करें और लगभग 20 सेकंड के लिए गहरी सांसें लें और छोड़ें।
मकर मुद्रा-
मकर मुद्रा करने से भी आंखों को आराम मिलता है। इस मुद्रा को करे के लिए एक हाथ दूसरे के अंदर रखते हुए निचले हाथ के अंगूठे को छोटी उंगली से फैलाएं। दूसरे हाथ की अनामिका लें और इसे अपने दूसरे हाथ की मध्यमा हथेली में रखें। ऐसा करते हुए यह सुनिश्चित करें कि अंगूठे और अनामिका की नोंक एक दूसरे को छू रहे हैं। बाकी अंगुलियों को जितना हो सके फैला लें
20-20-20 नियम-
अच्छी नींद का महत्व हर व्यक्ति जानता है। बावजूद इसके काम की व्यस्तता लोगों के लिए अनिंद्रा का कारण बन रही है। जिससे व्यक्ति में तनाव बढ़ने लगता है। ऐसे में अच्छी स्लीपिंग साइकिल के साथ 20-20-20 नियम वाला आंखों का व्यायाम करने से आंखों के तनाव को रोकने में मदद मिल सकती है। हर 20 मिनट में काम से ब्रेक लें और लगभग 20 सेकंड के लिए अपने से बीस फीट दूर किसी वस्तु को देखें।
Next Story