- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Expert Tips: 10 दिन तक...
लाइफ स्टाइल
Expert Tips: 10 दिन तक नियमित रूप से शहद लगाने से त्वचा को मिल सकते हैं ये फायदे
Sarita
8 March 2025 8:58 AM IST

x
Expert Tips: इसे में औषधिके गुणों के साथ ही एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-ऑक्सीडेंट और मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं, जो त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाने में मदद करते हैं। यदि आप 10 दिनों तक नियमित रूप से शहद का उपयोग अपने चेहरे पर करते हैं, तो आपकी त्वचा में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। यह हम नहीं कह रहे हैं बल्कि इस विषय पर जब हमने ब्यूटी एक्सपर्ट पूनम चुग से चर्चा की तो उन्होंने हमें बताया कि शहद हमारी त्वचा के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। वह कहती हैं, 'यह त्वचा को डीप नरिशमेंट देता है। त्वचा में नमी को बनाए रखता है और काले दाग-धब्बे भी साफ करता है। सबसे अच्छी बात यह है कि इसे डायरेक्ट त्वचा पर लगाया जा सकता है और यह हर टाइप की त्वचा के लिए फायदेमंद होता है।'
आइए जानते हैं कि लगातार 10 दिनों तक शहद लगाने से आपकी त्वचा को कौन-कौन से फायदे हो सकते हैं।
शहद एक प्राकृतिक ह्यूमेक्टेंट है, जो त्वचा की नमी बनाए रखता है। इसे लगाने से त्वचा में ड्राईनेस नहीं होती है और यह त्वचा को हाइड्रेटेड भी रखता है। इससे त्वचा ग्लोइंग लगती है।
शहद के एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-सेप्टिक गुण होते हैं। त्वचा पर मुंहासों की दिक्कत रहती है, तो शहद लगाने से मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया नष्ट होते हैं। यह एंटी इंफ्लेमेटरी भी होता है। मुंहासों की सूजन भी इससे कम होती है।
इसमें मौजूद एंजाइम्स त्वचा को एक्सफोलिएट भी करते हैं। ऐसे में चेहरे की डेड स्किन रिमूव करने में आपको मदद मिलती है।
शहद त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाने में मदद करता है। इसेस आपकी त्वचा का टेक्श्चर भी अच्छा होता है।
शहद में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट त्वचा को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से त्वचा को बचाते हैं। यह एंटी एजिंग होता है। इसे लगाने से त्वचा में कसाव आता है।
शहद को लगाने से जलन कम होती है और त्वचा को ठंडक मिलती है। इसे गर्मियों में रोजाना लगाना चाहिए।
शहद रोमछिद्रों की गंदगी को साफ करता है और उनके आकार को भी कम करता है। इससे त्वचा हेल्दी और फ्रेश दिखती है।
आंखों के नीचे शहद लगाने से डार्क सर्कल्स कम होते हैं और आंखों में भी शाइन आती है।
TagsExpert Tipsशहदत्वचाफायदेExpert Tipshoneyskinbenefitsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





