- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- सोयाबीन का अधिक सेवन...

x
सेहतमंद शरीर के लिए लोग अपने खानपान में ऐसी चीजों को शामिल करते हैं जो कई पोषक तत्वों से भरपूर हो। ऐसा ही एक आहार हैं सोयाबीन जिसमें प्रोटीन, फाइबर, मिनरल, विटामिन्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। आज के समय में जिम जाने वाले लोगों से लेकर वेगन लोगों के पास सोया उत्पाद ही उनके कैल्शियम और प्रोटीन की जरूरत को पूरा करने का सबसे बेहतर स्रोत है। इसका सेवन सेहत के लिए अच्छा हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज्यादा सेवन खतरा साबित हो सकता हैं। किसी भी चीज की अधिकता नुकसानदेह हो सकती है और यही सोयाबीन के साथ भी हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह सोयाबीन का अधिक सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक होता हैं। आइये जानते हैं...
थायराइड से संबंधी समस्या
अगर आप सोया उत्पाद का सेवन करते हैं तो इससे आपको हाइपरथाइरोइडज्म का खतरा पैदा हो सकता है। इस स्थिति में व्यक्ति को गोएटर और ऑटोइम्यून थायराइड डिजीज की दिक्कत होने लगती है। ऐसा तब भी होता है जब शरीर में आयोडीन की कमी हो जाए। इसके अलावा सोया उत्पाद थायराइड के लिए दी जाने वाली दवा के काम में भी बाधा उत्पन्न कर सकता है। हालांकि अब तक इस पर कुछ खास शोध नहीं हुए हैं। इसलिए यह थायराइड की समस्या के लिए कितना जिम्मेदार यह कहना थोड़ा मुश्किल है।
फीमेल हॉर्मोन्स
सोयाबीन खाने से महिलाओं को हॉर्मोन संबंधी कई परेशानियां होती है। दरअसल इसमें मौजूद कम्पाउंड फीमेल हॉर्मोन एस्ट्रोजन की नकल करता है। इससे महिलाओं में हार्मोन्स की गड़बड़ी हो सकती है। ऐसे में बेहतर यही होगा कि सोयाबीन का सेवन सिमित मात्रा में करें।
हृदय राेग
साेयाबीन स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी हाेता है। लेकिन अगर इसका सेवन काफी अधिक मात्रा में किया जाए, ताे यह हृदय राेग का कारण भी बन सकता है। दरअसल, साेयाबीन में ट्रांस फैट हाेता है, जाे बैड काेलेस्ट्रॉल काे बढ़ावा देता है। साथ ही हृदय राेगाें काे भी बढ़ाता है। इसलिए इसका सेवन सीमित ही करना चाहिए।
xडायबिटीज
अगर आपको डायबिटीज है और उसके बचाव हेतु दवाएं भी खा रहे हैं तो अपनी रोजाना की डाइट से सोयाबीन या इससे बने उत्पादों को बाहर कर दें। इसके अलावा अगर आपके परिवार में भी किसी को पहले डायबिटीज रह चुका है, तो सोयाबीन का घर में इस्तेमाल करना ही बंद कर दें।
xएलर्जी
सोयाबीन के सेवन से या उसके द्वारा बनाए गए उत्पादों की वजह से बच्चों में या वयस्कों में किसी तरह की एलर्जी की समस्या होने लगती है। हालांकि कुछ लोगों में यह एलर्जी आगे चलकर खत्म हो जाती है। जबकि कुछ बच्चों में यह पूरी जिंदगी बनी रहती है। हालांकि यह एलर्जी बहुत ही साधारण होती है, इसमें व्यक्ति को दस्त, उल्टी, मुंह में झनझनाहट, खुजली जैसी समस्या होती है, जो कि सामान्य ही रहती है।
xमाेटापा
साेयाबीन माेटापे का कारण भी बन सकता है। अगर आप अधिक साेयाबीन खाते हैं और आपकाे लगातार वजन बढ़ रहा है, ताे इसे खाना कम कर दें। साेयाबीन में मौजूद ट्रांस फैट वजन कम करने के जगह बढ़ा देता है। वही अगर इसका सेवन सीमित मात्रा में किया जाए, ताे यह वजन काे कंट्राेल में रखता है।
xपुरुषों के लिए घातक
सोयाबीन का रोजाना सेवन करना पुरुषों के लिए घातक साबित हो सकता है। इसे खाने से पुरुषों में सेक्शुअल पावर कम हो जाता है। ज्यादा सोयाबीन खाने से उनके हॉर्मोन्स, लिबिडो पावर, स्पर्म की संख्या और प्रजनन क्षमता के स्तर पर प्रभाव पड़ता है। अगर कोई पुरुष फैमिली प्लानिंग के बारे में सोच रहा है तो उसे अपनी डाइट में सोयाबीन का सेवन रोजाना नहीं करना चाहिए।
Next Story