लाइफ स्टाइल

सेहत के लिए हानिकारक है विटामिन सी की अधिक मात्रा

Ritisha Jaiswal
29 Dec 2020 7:41 PM IST
सेहत के लिए हानिकारक है विटामिन सी की अधिक मात्रा
x
सभी विटामिन्स की तरह विटामिन सी भी सेहत के लिए लाभदायक होता है। ये विटामिन उन सभी चीजों से पाया जा सकता है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | सभी विटामिन्स की तरह विटामिन सी भी सेहत के लिए लाभदायक होता है। ये विटामिन उन सभी चीजों से पाया जा सकता है जो स्वाद में थोड़ी खट्टी हों जैसे कि संतरा, नींबू, अंगूर, कीवी, स्ट्रॉबेरी के अलावा अमरूद में भी विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होता है। लेकिन जैसा कि आप जानते हैं कि किसी भी चीज की अधिकता सेहत के लिए खतरनाक होती है। ठीक इसी तरह अगर आपके शरीर में विटामिन सी अधिक मात्रा में पहुंच गया तो ये सेहत के लिए हानिकारक भी हो सकता है। जानें विटामिन सी का अधिक सेवन करने से सेहत को क्या क्या नुकसान हो सकते हैं।

आयरन की शरीर में हो सकती है अधिकता
आयरन के लिए विटामिन सी को अच्छा माना जाता है। लेकिन क्या आपको पता है अगर आपने विटामिन सी अधिक मात्रा में ले लिया तो शरीर में आयरन की मात्रा ज्यादा हो जाती है। आयरन की मात्रा ज्यादा होने से शरीर में कई तरह की बीमारियों के होने का खतरा बढ़ सकता है
किडनी खराब होने का डर
विटामिन सी वैसे तो सेहत के लिए लाभदायक होता है लेकिन शरीर में इसकी जरूरत से ज्यादा अधिकता किडनी पर खराब असर डाल सकती है। यहां तक कि किडनी खराब होने के साथ-साथ पथरी की शिकायत भी हो सकती है
हो सकता है पेट खराब
शरीर के वैसे तो सभी अंगों का ध्यान रखना जरूरी होता है। लेकिन पेट एक ऐसी चीज है जिसे लेकर ज्यादातर लोग बहुत ज्यादा ध्यान रखते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि पेट में जरा सा भी दर्द पूरे शरीर के लिए कष्टकारी बन जाता है। इसी वजह से विटामिन सी का सेवन अधिक मात्रा में ना करें। इसके ज्यादा सेवन से पेट खराब हो सकता है।
सिरदर्द हो सकता है
विटामिन सी के अधिक सेवन से सिरदर्द की समस्या भी हो सकती है। इसलिए हो सके तो इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें
नींद में डाल सकता है खलल
नींद ना आने की समस्या से ज्यादातर लोग परेशान हैं। कई लोग तो रातभर नींद नहीं आती और वो सुबह सोते हैं। इसकी एक वजह विटामिन सी की शरीर में अधिकता भी हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि विटामिन सी की शरीर में अधिकता होने के कारण नींद ना आने का एक कारण बन सकता है।


Next Story