- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Ekadashi Vrat Special...
लाइफ स्टाइल
Ekadashi Vrat Special Aloo Vada :एकादशी व्रत में कुट्टू और साबूदाना आटे से बनाएं क्रिस्पी व्रत वाला आलू वडा
Sarita
13 Feb 2026 7:59 AM IST

x
Ekadashi Vrat Special Aloo Vada : एकादशी व्रत के दौरान क्या बनाएं जो स्वादिष्ट भी हो और नियमों के अनुसार भी? अगर आप भी यही सोच रहे हैं तो एक बार ये व्रत स्पेशल आलू वडा रेसिपी जरूर ट्राइ करें. यह रेसिपी बिना बेसन या गेहूं के आटे के बनाई जाती है और इसमें कोटिंग के लिए कुट्टू का आटा या साबूदाना आटा इस्तेमाल होता है. मसालेदार नरम आलू वडा व्रत के खाने के परफेक्ट रेसिपी है. इसे आप मूंगफली की चटनी या दही के साथ सर्व कर सकते हैं|
व्रत वाला आलू वडा बनाने के लिए आवश्यक सामग्री:
उबले आलू – 4 मध्यम
कुट्टू का आटा या साबूदाना आटा – 1 कप
सेंधा नमक – स्वादानुसार
कटी हरी मिर्च – 2
कद्दूकस अदरक – 1 छोटा चम्मच
कटी हरी धनिया – 2 बड़े चम्मच
जीरा – ½ छोटा चम्मच
काली मिर्च पाउडर – ¼ छोटा चम्मच
पानी – जरूरत अनुसार
तलने के लिए घी या व्रत वाला तेल
व्रत वाला आलू वडा बनाने की विधि:
सबसे पहले उबले आलू छीलकर एक बाउल में अच्छे से मैश कर लें. इसमें हरी मिर्च, अदरक, धनिया, जीरा, काली मिर्च और सेंधा नमक मिलाएं. मिक्स्चर को अच्छी तरह मिलाकर छोटे-छोटे गोल वडा तैयार कर लें. अब एक अलग बाउल में कुट्टू का आटा या साबूदाना आटा लें और उसमें थोड़ा सेंधा नमक मिलाकर पानी से गाढ़ा घोल बना लें. कढ़ाही में घी या तेल गरम करें. तैयार आलू वड़ा को आटे के घोल में डुबोकर मध्यम आंच पर सुनहरा और क्रिस्पी होने तक तलें. गरमा-गरम आलू वडा भोग लगाएं और सर्व करें|
TagsAloo Vadaकुट्टूसाबूदाना आटेआलू वडाAloo VadaBuckwheatSabudana FlourAloo Vada जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





