- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- ईद 2025: इस साड़ी को...
लाइफ स्टाइल
ईद 2025: इस साड़ी को पहनकर आप दिखेंगी ईद के चांद जैसी, अभी से हो जाएं तैयार
Sarita
23 March 2025 10:12 AM IST

x
ईद 2025: लड़कियां और महिलाएं पर्व की तैयारियां पहले से करने लगती हैं। इस पर्व पर अधिकतर महिलाएं सुंदर और ट्रेंडी आउटफिट्स से लेकर ज्वेलरी, और परफेक्ट फुटवियर की चाहत रखती हैं। वह नए और प्यारे आउटफिट रेडी कराती हैं। भारी भरकम सलवार सूट, शरारा सेट तक कई विकल्प आपको ईद के लिए बाजारों में मिल सकते हैं। महिलाओं के लिए पारंपरिक परिधानों में साड़ी सबसे खूबसूरत परिधान है। ईद के मौके पर आप साड़ी का विकल्प अपना सकते हैं। यहां आजकल के फैशन के मुताबिक साड़ियों के विकल्प दिए जा रहे हैं, जिन्हें पहनकर आप ईद पर चांद से लुक पा सकती हैं।
कांजीवरम साड़ी
इस तरह की कांजीवरम साड़ी हर मौके पर खूबसूरत लगती है। ईद के लिए इस तरह की गोल्डन सिल्क कांजीवरम साड़ी को तैयार रहा लें। यह आपको कमाल का लुक दे सकती है। ये गोल्डन साड़ी चांद जैसी चमक देगी। इस तरह की साड़ी के साथ हाइलाइटेड मेकअप और गजरा लुक को इन्हेंस करेगा।
फ्लोरल प्रिंट साड़ी
मौसम में हल्की गर्माहट आ गई है। ऐसे में हल्के फैब्रिक और फ्लोरल प्रिंट साड़ी भी ईद के मौके पर जंचेगी। खूबसूरत फूल पत्तियों के प्रिंट वाली ये सफेद साड़ी ईद के लिए अपनाएं। शिफाॅन, जाॅर्जेट जैसे फैब्रिक गर्मियों के लिए काफी सहज होते हैं। हल्के रंगों के कारण ये आंखों को भी ठंडक महसूस कराते हैं।
नेट की साड़ी
ईद के खास मौके पर नेट की साड़ी से खुद को निखार और संवार सकती हैं। बाजार में नेट की साड़ियों का चलन हैं। आप अपने पसंदीदा रंग की नेट की साड़ी पहनकर इतरा सकती हैं और रिश्तेदारों व दोस्तों के घर ईद पर मिलने जा सकती हैं।
ईद पर किसी तरह के जलसे का आयोजन है तो शिमर वाली साड़ी का चयन भी कर सकते हैं। शिमर साड़ियां ग्लैरस लुक देती हैं और पार्टी में काफी खूबसूरत लगती हैं। सिल्वर-गोल्डन या कई अन्य रंगों में आपको शिमर साड़ियों का शानदार कलेक्शन मिल जाएगा, जिसमें से ईद के अनुरूप अपने लिए साड़ी चुनें।
Tagsईद 2025साड़ीईदचांद Eid 2025sareeEidmoonजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





