- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Eid 2025: ईद से पहले...
लाइफ स्टाइल
Eid 2025: ईद से पहले आज ही घर पर करें फेशियल, ताकि चांद की तरह चमके आपका चेहरा
Sarita
26 March 2025 10:55 AM IST

x
Eid 2025: रमजान के पूरे महीने रोजा रखने के बाद लोग ईद के दिन खुशियां मनाते हैं और एक-दूसरे को बधाई देते हैं। इस दिन हर कोई खूब अच्छे से तैयार भी होता है।
ऐसे में अब जब गर्मी शुरू हो गई है तो चेहरा डल होने लगा है। इसी के चलते ईद पर खूबसूरत दिखने के लिए खासतौर महिलाएं पार्लर के चक्कर लगाने लगी हैं। यदि आप पार्लर नहीं जाना चाहतीं तो हम आपको घर पर ही फेशियल करना बताएंगे, ताकि आपकी त्वचा ईद के दिन चांद सी चमकती रहे।
चेहरे को धोएं
घर पर फेशियल करने के लिए सबसे पहले आपको अपना चेहरा अच्छी तरह से साफ करना चाहिए। इसके लिए अपने स्किन टाइप के हिसाब के हिसाब के क्लींजर इस्तेमाल करें और चेहरे की डीप क्लींजिंग करें। यदि आप गंदे चेहरे पर ही फेशियल करेंगे तो इससे आपकी त्वचा न तो सही से साफ होगी, बल्कि इसकी वजह से परेशानियां खड़ी हो सकती हैं।
स्क्रब करें
चेहरे को साफ करने के बाद बारी आती है स्क्रब की। तो इसके लिए आप किसी घरेलू स्क्रब या फिर बाजार में मिलने वाले स्क्रब का इस्तेमाल करके अपना चेहरा चमकाएं। स्क्रब का इस्तेमाल करने के लिए अपने चेहरे पर स्क्रब लगाएं और फिर हल्के हाथों से मसाज करें। 5-7 मिनट के बाद चेहरे को धो लें।
अब बारी है भाप लेने की
स्क्रब के बाद त्वचा के पोर्स पूरी तरह से खुल जाते हैं। ऐसे में यदि आप इस समय भाप लेंगे तो आपके चेहरे की डीप क्लींजिंग हो जाएगी। इसकी वजह से आपका चेहरा अंदर तक साफ होगा और ग्लो करेगा।
मास्क लगाएं
अब बारी है चेहरे पर मास्क लगाने की। बाजार में तमाम तरह के स्किन केयर मास्क आते हैं, जो त्वचा की कई परेशानियों को दूर करते हैं। ऐसे में आप भी अपनी त्वचा के हिसाब से मास्क का इस्तेमाल करें। 5-10 मिनट चेहरे पर मास्क लगा रहने दें और फिर गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।
मास्क लगाने के बाद चेहरे पर टोनर लगाना बेहद जरूरी है। ये आपकी त्वचा तो नमी पहुंचाने का काम करता है। खासतौर पर अब जब गर्मी का मौसम चल रहा है, तब तो आपको टोनर का इस्तेमाल अवश्य ही करना चाहिए।
आखिर में लगाएं मॉइस्चराइजर
इस फेशियल के सबसे आखिर में मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल किया जाता है। इसके लिए अपने स्किन टाइप को ध्यान में रखते हुए चेहरे पर मॉइस्चराइजर लगाएं।
TagsEid 2025ईदफेशियलचांदचमकेचेहरा Eid 2025EidFacialMoonShinesFaceजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





