लाइफ स्टाइल

Baingan Matar Sabji: घर पर ट्राई करें सर्दियों की स्पेशल बैंगन मटर की चटपटी सब्जी

Sarita
6 Feb 2026 12:02 PM IST
Baingan Matar Sabji: घर पर ट्राई करें सर्दियों की स्पेशल बैंगन मटर की चटपटी सब्जी
x
Baingan Matar Sabji: आलू बैंगन की सब्जी, बैंगन के पकौड़े, बैंगन का भरता, बैंगन चोखा या दही बैंगन को तो आपने भी ट्राई किया होगा. अगर आप बैंगन से कुछ अलग डिश बनाने का सोच रहे हैं तो बैंगन मटर की सब्जी एक अच्छा ऑप्शन है. खासकर सर्दियों के मौसम में ये सब्जी और भी ज्यादा स्वादिष्ट लगती है, क्योंकि इस समय ताजे हरे मटर आसानी से मिल जाते हैं|
बैंगन मटर की सब्जी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
बैंगन- 2
मटर- 1 कप
प्याज- 1 बारीक कटे हुआ
टमाटर- 2
अदरक-लहसुन पेस्ट- 1 छोटा चम्मच
जीरा- आधा चम्मच
मेथी के दाने- आधा छोटा चम्मच
हल्दी पाउडर- आधा छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1 छोटा चम्मच
धनिया पाउडर- 1 चम्मच
गरम मसाला- आधा चम्मच
नमक- स्वादानुसार
तेल- 3 बड़े चम्मच
सरसों का पेस्ट- 1 चम्मच
धनिया पत्ती- 2 बड़े चम्मच बारीक कटी हुई
बैंगन मटर की सब्जी को कैसे तैयार करें?
बैंगन मटर की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले आप बैंगन को छोटे टुकड़ों में काट लें. इसे आप पानी में डालकर छोड़ दें.
अब एक कड़ाही में 3 चम्मच तेल को गर्म करें. इसमें आप जीरा और मेथी दाना को डाल दें. जीरा चटकने लगे तो कटे हुए प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें. इसके बाद आप अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर भूनें.
अब आप टमाटर का पेस्ट डाल दें. फिर हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, सरसों का पेस्ट और जीरा पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें.
मसालों को अच्छे से पका लें. अब कटे हुए बैंगन और मटर को डालकर मसाले के साथ मिक्स करें. इसे ढककर पका लें. बीच-बीच में इसे चलाते रहें. बैंगन को नरम होने तक पका लें. जरूरत के अनुसार पानी डालकर ढककर पका लें. जब सब्जी अच्छे से पक जाए तो गरम मसाला डालें और 2 मिनट और पका लें. इसके बाद आप बारीक कटी धनिया पत्ती को डाल दें|
Next Story