लाइफ स्टाइल

सेहत का खजाना है पोषक तत्वों से भरपूर अंडा, जानें किस तरह मिलेगा सेहत को फायदा

SANTOSI TANDI
30 Aug 2023 12:57 PM GMT
सेहत का खजाना है पोषक तत्वों से भरपूर अंडा, जानें किस तरह मिलेगा सेहत को फायदा
x
मिलेगा सेहत को फायदा
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कई तरह के पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। इन पोषक तत्वों की भरपाई के लिए जरूरी होता हैं उचित आहार। ऐसे में आप अंडे का चुनाव कर सकते हैं। ब्रेकफास्ट के लिए अंडे को सबसे अच्छे मील में से एक माना जाता है। अंडे में कैल्शियम, हेल्दी फैट, कैलोरीज, सोडियम, पोटैशियम, आयरन, प्रोटीन, विटामिन डी, विटामिन बी6 और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्वों की भरमार हैं। अंडे को डाइट में शामिल करने से आपकी सेहत को काफी लाभ हो सकते हैं। अंडे के कई फायदों को देखते हुए ही इसे सुपरफूड के तौर पर देखा जाता हैं। इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह अंडा सेहत को फायदा पहुंचाने में मददगार साबित होता हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...
जोड़ों के दर्द से मिलेगा छुटकारा
जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, वैसे-वैसे शरीर कमजोर पड़ जाता है। ऐसे में जोड़ों में दर्द होना एक आम समस्या है। लेकिन अगर आप रोज एक अंडा खाएंगे तो जोड़ों के दर्द से छुटकारा मिलेगा। अंडे में मौजूद विटामिंस हड्डियों और जोड़ों के दर्द से राहत दिलाते हैं। इससे शरीर में विटामिंस की कमी भी दूर होती है। अंडा विटामिन बी12 का अच्छा सोर्स है, जिससे दर्द में आराम मिलता है।
सर्दियों में शरीर रखता है गर्म
अंडे में अच्छी मात्रा में फैट भी पाया जाता है, लेकिन यह शरीर के लिए फायदेमंद साबित होता है। सर्दियों में यह फैट आपका वजन कंट्रोल रखता है और कोशिकाओं के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देता है। सबसे जरूरी बात यह है कि इससे आपका शरीर गर्म रहता है और आपके बॉडी पार्ट्स की बीमारियों से रक्षा होती है। हर किसी को हेल्दी फैट्स को डाइट में शामिल करना चाहिए।
ब्लड फ्लो करे बेहतर
सर्दियों में ब्लड वेसेल्स में क्लोटिंग होने की संभावना काफी ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसे में अंडे का सेवन आपके लिए हेल्दी हो सकता है। इसमें मौजूद तत्व आपके शरीर में ब्लड फ्लो को बेहतर करने में सहायक है, स्ट्रोक और हार्ट अटैक के खतरे को कम कर सकता है।
वजन कम करें
वजन को कम करने और नियंत्रित रखने के लिए अंडे का सेवन मददगार हो सकता है। इस संबंध में किए गए एक वैज्ञानिक शोध से यह पता चलता है कि अंडे में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है। प्रोटीन, शरीर में लंबे समय तक ऊर्जा को बनाए रखने और पेट को भरे रखने का काम कर सकता है। इससे बार-बार खाने की आदत पर रोक लग सकता है और शरीर में जाने वाली कैलोरी की मात्रा नियंत्रित हो सकती है। यह प्रक्रिया बढ़ते वजन पर काबू पाने में मदद कर सकती है।
एनीमिया में लाभकारी
एनीमिया यानी शरीर में खून की कमी। अधिकतर महिलाओं को बढ़ती उम्र में एनीमिया की समस्या का सामना करना पड़ता है। इससे बचने के लिए उन्हें अपनी डाइट में अंडा जरूर शामिल करना चाहिए। अंडे में आयरन होता है, इससे खून की पूर्ति होती है। एनीमिया की समस्या होने पर अंडा खाने की सलाह भी दी जाती है। अगर आपके शरीर में खून की कमी है, तो रोज एक अंडा जरूर खाएं।
प्रोटीन का होता है खजाना
प्रोटीन शरीर के लिए जरूरी तत्वों में से एक माना जाता है। एक अंडे में 6 ग्राम से ज्यादा प्रोटीन होता है। प्रोटीन की कमी को दूर करने के लिए अंडे को ब्रेकफास्ट में शामिल कर सकते हैं। हमारा शरीर प्रोटीन का इस्तेमाल एंटीबॉडी बनाने के लिए करता है, जिससे तमाम इंफेक्शन से बचाव करने में मदद मिलती है। शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए अंडा सबसे बढ़िया ऑप्शन हो सकता है।
आंखों के लिए लाभकारी
अंडा विटामिंस और मिनरल्स का अच्छा सोर्स है। आंखों को स्वस्थ रखने के लिए भी पोषक तत्व जरूरी होते हैं। अंडे में जेक्सैंथिन और ल्यूटिन नामक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो आंखों की पुतली से जुड़ी समस्या को रोकने में मदद कर सकते हैं। बढ़ती उम्र में रोज एक अंडा खाने से आंखों की रोशनी भी बढ़ती है। अंडा आंखों की समस्या से बचाव करता है।
मांसपेशियों के निर्माण के लिए
अंडे से होने वाले कई फायदों में से एक मांसपेशियों को लाभ पहुंचाना भी शामिल है। अंडे के सफेद भाग में प्रोटीन और अमीनो एसिड्स की भरपूर मात्रा पाई जाती है। ये पोषक तत्व शरीर में मांसपेशियों के निर्माण करने में सहायक होते हैं। साथ ही इसके सेवन से मांसपेशियां मजबूत बनी रह सकती हैं। इसी कारण जिम जाने वाले अक्सर जिम के बाद अंडे का सेवन करते है
Next Story