- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Egg Curry Recipe: लंच...
लाइफ स्टाइल
Egg Curry Recipe: लंच में चावल और रोटी के साथ बनाएं स्वादिष्ट अंडा करी
Sarita
4 Oct 2025 12:47 PM IST

x
Egg Curry Recipe: अंडे से ऑमलेट बनाकर अगर आप बोर हो चुके हैं और कुछ अलग तरह की डिश को ट्राई करना चाहते हैं तो आप अंडा करी को बना सकते हैं. छुट्टी के दिन अक्सर लोग चाहते हैं कि लंच में कुछ स्पेशल चीज का सेवन किया जाए. अंडा करी लंच में बनाने के लिए एक अच्छा ऑप्शन है. ये एक ग्रेवी वाली डिश है जिसे आप रोटी या चावल के साथ ले सकते हैं. तो आइए जानते हैं इस आर्टिकल से अंडा करी बनाने का तरीका|
अंडा करी बनाने के लिए सामग्री :
अंडे- 4-5 उबले हुए
अदरक- एक बड़ा चम्मच कद्दूकस किया हुआ
जीरा- एक चम्मच तेज पत्ता
प्याज- 2 बड़े
टमाटर- 2 बड़े
लहसुन- 4-5 कलियां बारीक कटी हुई
हल्दी पाउडर- आधा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- एक चम्मच
धनिया पत्ती- बारीक कटी हुई
धनिया पाउडर- 1 चम्मच
गरम मसाला- आधा चम्मच
तेल
नमक- स्वादानुसार
पानी
अंडा करी बनाने की विधि :
अंडा करी बनाने के लिए सबसे पहले आप अंडे को उबाल लें. इसे आप तेल में डालकर फ्राई कर लें.
अब एक कड़ाही को गर्म करें. इसमें तेल को डालें. तेल जब गर्म हो जाए तो इसमें जीरा और तेज पत्ता को डाल दें. अब आप इसमें बारीक कटा हुआ प्याज को डालकर पका लें. इसमें अब आप अदरक और लहसुन को भी डाल दें. टमाटर के पेस्ट को मिक्स कर दें.
इसे अच्छे से चला लें और पका लें. इसमें आप हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर को डालकर अच्छे से पका लें जब तक तेल अलग न हो जाए.
अब आप इसमें पानी को डाल दें और इसे उबाल लें. आप अपने हिसाब से ग्रेवी को गाढ़ी या पतली रख सकते हैं. नमक और गरम मसाला को मिक्स कर दें. इसमें आप अंडे को डाल दें और इसे ग्रेवी में आराम से मिक्स करें. कुछ देर तक इसे पकाएं. अब आप इसमें बारीक कटा हुआ धनिया को डाल दें. अंडा करी की रेसिपी तैयार है|
TagsEgg Curryस्वादिष्टअंडा करीEgg Currydelicious egg curry. जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





